रमजान के दौरान हमलों पर उठे सवाल, US सांसद ने अमेरिका की नीति पर साधा निशाना

ईरान
ईरान पर अमेरिकी हमलों की आशंका बढ़ने के बीच अमेरिकी सांसद ने ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंसूबों पर सवाल उठाए हैं। सोमालियाई मूल की अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने शुक्रवार को अमेरिकी सरकार पर तीखे सवाल उठाए कि अमेरिका रमजान के महीने में ही मुस्लिम देशों को निशाना क्यों बनाता है। उन्होंने इस दौरान पूर्व में इराक पर अमेरिका के हमलों का भी जिक्र किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इल्हान उमर ने लिखा, “अमेरिका ने रमजान के दौरान इराक पर हमला किया था और यह जानकर दुख हो रहा है कि अमेरिका एक बार फिर रमजान में ही ईरान पर हमला करने जा रहा है। संभवतः अमेरिका को रमजान के दौरान ही मुस्लिम देशों पर हमला करना पसंद है।” अमेरिकी सांसद ने आगे कहा, “और मुझे यकीन है कि इन देशों पर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन ना करने की वजह से ये हमले नहीं किए जा रहे बल्कि इसीलिए कि वे किसकी पूजा करते हैं।”

मंडरा रहा हमले का खतरा
इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रंप कई बार यह कह चुके हैं कि बातचीत से कोई रास्ता नहीं निकला तो वे हमला करने से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन कोई सहमति बनती नहीं दिख रही है। ईरान ने साफ तौर पर कहा है कि वह यूरेनियम संवर्धन जारी रखेगा और यही अमेरिका के लिए लाल रेखा है। अमेरिका ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान और युद्धपोत तैनात कर दिए हैं।

तीसरे दौर की वार्ता का क्या निकला नतीजा?
इस बीच ईरान और अमेरिका ने गुरुवार को तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कई घंटे तक अप्रत्यक्ष वार्ता की, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। जिनेवा में हुई वार्ता में मध्यस्थता करने वाले ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने कहा कि बातचीत में 'महत्वपूर्ण प्रगति' हुई है।

वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरानी परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता देश की 'सबसे गहन और लंबी वार्ताओं' में से एक रही। अराघची ने गुरुवार को ईरान के सरकारी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही। वहीं अमेरिका ने अभी तक वार्ता को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

admin

Related Posts

कंधार की कार्रवाई का जवाब या नई साजिश? इस्लामाबाद में एयरस्ट्राइक से हड़कंप

इस्लामाबाद भारत के दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शुरु हुई जंग विध्वसंक रूप लेते जी रही है। ताजा हमले में अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने पाकिस्तान की…

भारत–इजरायल समझौते का असर, पाकिस्तान में मचा हड़कंप; सऊदी अरब का जिक्र क्यों अहम?

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे पर दुनिया भर में सुर्खियां बनी हैं। वह भारत के ऐसे पहले पीएम थे, जो 2017 में इजरायल की धरती पर पहुंचे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा