UPSSSC PET-2025 परीक्षा परिणाम घोषित, स्कोर कार्ड 3 साल तक मान्य, 41 आवेदन रद्द किए गए

 नई दिल्ली
UPSSSC ने PET-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं. यह स्कोर कार्ड 3 साल तक मान्य रहेगा. इसी के आधार पर अभ्यर्थी आगे आने वाली भर्तियों में हिस्सा ले सकेंगे. 517 अभ्यर्थियों को शर्तों के साथ परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी, इसलिए उनका रिजल्ट भी उन्हीं शर्तों के अनुसार मान्य किया गया है. 44 अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड पर नकल या गलत तरीके अपनाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है. वहीं, 41 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए रद्द कर दिए गए, क्योंकि उन्होंने अपनी OMR शीट पर प्रश्न पुस्तिका का नंबर नहीं भरा था.

1479 केंद्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा 
आयोग के अनुसार, PET परीक्षा 6 और 7 सितंबर को उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में 1479 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए 25.31 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 19.43 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे. रिजल्ट स्कोर कार्ड के आधार पर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.  यूपीएसएसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2025 का लिंक शेयर कर दिया है.

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. होम पेज पर करियर सेक्शन में दिए गए लिंक पर जाने के लिए आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा. विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 का परिणाम देख सकते हैं.

यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2025 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी पीईटी 2025 (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करने के बाद परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-

1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर 'UPSSSC PET Result 2025 / Scorecard' जैसे लिंक पर क्लिक करें.
3. आपको एक नई विंडो पर पुनः निर्देशित किया जाएगा.
4. पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि आदि सहित अपनी लॉगिन जानकारी प्रदान करें.
5. आपका पीईटी परिणाम/स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6. परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सुरक्षित रखें.

admin

Related Posts

इंटर्नशिप में रुचि रखते हैं? NHAI दे रहा है 20 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ शानदार अवसर

नई दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न…

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में