UPSC NDA & NA-I Exam 2026 Schedule Out: परीक्षा तिथि और अहम जानकारी यहां देखें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एंव नौसेना अकादमी- I, 2026 के लिए परीक्षा तिथि को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एनडीए एवं एनए-I, 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा एनडीए एवं एनए-I परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को दो शिफ्टों में किया जाएगा।

यूपीएससी एनडीए एवं एनए-I परीक्षा 2026 टाइम टेबल-

1. गणित (सब्जेक्ट कोड-01) – सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

2. सामान्य योग्यता परीक्षण (सब्जेक्ट कोड-02) – दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

यूपीएससी एनडीए एवं एनए-I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 394 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

एनडीए वैकेंसी डिटेल्स-

1. आर्मी- 208 (10 महिला पद)

2. नेवी- 42 (5 महिला पद)

3. एयर फोर्स- फ्लाइंग- 92 (2 महिला पद)

4. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)- 18 (2 महिला पद)

5. ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)- 10 (2 महिला पद)

नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम)- 24 (3 महिला पद)

UPSC NDA, NA-I 2026 Exam Time Table: यूपीएससी एनडीए एवं एनए-I, 2026 परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल को कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘What’s New' सेक्शन में जाकर 'Examination Time Table:National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपकी स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा।

4. अब आप शेड्यूल को ध्यान से चेक कीजिए।

5. अब आप एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

 

admin

Related Posts

सीबीएसई कक्षा 12 इतिहास की परीक्षा संपन्न छात्रों ने पेपर को बताया संतुलित और स्टूडेंट फ्रेंडली

दिल्ली सीबीएसई की ओर से आयोजित कक्षा 12 की इतिहास परीक्षा आज 30 मार्च को सफलतापूर्वक खत्म हो गई। परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।…

एम्स में जूनियर रेजिडेंट पदों पर सीधी भर्ती, बिना परीक्षा के मिल सकता है नौकरी का मौका

रायपुर  देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्वेविज्ञान संस्थान (एम्स), में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ऑल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन