असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर यूपीएससी ने निकाली भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2025 है।

यूपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हिंदी, इतिहास, केमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इंग्लिश, ज्योग्राफी, फिजिक्स, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र सहित अन्य विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए यह नियुक्ति निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पहले एक बार नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और फिर अप्लाई करें, क्योंकि आवेदन पत्र में गड़बड़ी पकड़ में आने पर फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थियों को संबंधित विषय में नेट एग्जाम पास होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 35 साल होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी।

यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के अलावा, Dangerous गुड्स इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो रही है। वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। अप्लाई करने वाले सामान्य अभ्यर्थियों की आयु

40 वर्ष होनी चाहिए। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    NPCIL में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका, 300 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए गेट स्कोर के आधार पर होगा चयन

    बिना रिटन एग्जाम दिए गवर्नमेंट जॉब पाने का चांस मिल रहा है। हाल ही में भारत सरकार की कंपनी न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की…

    CBSE में AI का प्रवेश, क्लास 3 से ट्रेंड होंगे टीचर्स, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने गुरुजी की चिंता बढ़ाई

     नई दिल्ली क्लासरूम में अब सिर्फ चॉक और बोर्ड का जमाना लद गया है. AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती अब छात्रों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

    रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

    विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 2 views
    विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

    BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 3 views
    BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

    ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 1 views
    ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा