यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां

लखनऊ 
यूपीपीएससी ने 2025 पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक जारी कर दिए हैं. इस लिंक से आप 12 अक्टूबर तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.  इसे प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने डिटेल्स दर्ज कर लॉग इन करना होगा. 

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवा (PCS) और सहायक वन संरक्षक (ACF) / रेंज वन अधिकारी (RFO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अगर आपने इस पोस्ट के लिए आवेदन किया है तो आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. 12 अक्टूबर, 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लास्ट डेट है. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक. 

दर्ज करने होंगे ये डिटेल 
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए , उम्मीदवारों को अपना ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और लिंग दर्ज करके लॉग इन करना होगा. आवेदन पत्र में बताई गई जानकारी दर्ज करना जरूरी है. एडमिट कार्ड तभी उपलब्ध होंगे जब आवेदन अस्वीकार न किया गया हो और उम्मीदवार के लिए परीक्षा निर्धारित हो गई हो. 

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के चरण:

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
    होमपेज पर “UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें. 
    अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें (ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, लिंग)
    “एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” पर क्लिक करें
    हॉल टिकट पर क्लिक करें, अपने डिटेल दर्ज करें. 
    भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट कर लें.

12 अक्टूबर को होगी परीक्षा
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025, 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 1,435 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 6.26 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है.  इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 210 पदों को भरना है. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ दो हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति और एक फोटो कॉपी भी लानी होगी. 

admin

Related Posts

यूपी बोर्ड ने जारी किए परीक्षा निर्देश: जानिए अच्छे उत्तर लिखने के टिप्स और रिपोर्टिंग टाइम

पटना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार 14 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब पर एक विशेष लाइव सत्र आयोजित किया। इसमें…

मध्यप्रदेश में शिक्षा पर सवाल: एमपीएसओएस और ‘रुक जाना नहीं’ परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र फेल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर