यूपी योद्धाज ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 69वें मैच में तमिल थलाइवाज पर बड़ी जीत दर्ज की

नोएडा
यूपी योद्धाज ने शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 69वें मैच में तमिल थलाइवाज पर बड़ी जीत दर्ज की। यूपी की जीत में भवानी राजपूत (10) के अलावा डिफेंस से हितेश (6) ने कमाल किया जबकि थलाइवाज के लिए डिफेंस से नितेश ने 6 अंक बटोरे। थलाइवाज के लिए रेड में विशाल चहल (6) ही सबसे अधिक अंक ले सके। पहले 10 मिनट में थलाइवाज के पास 9-7 की लीड थी। इसके बाद खेल 6-6 की बराबरी पर आया। फिर 1 के मुकाबले लगातार तीन अंक लेकर थलाइवाज ने फासला 3 का कर दिया। ब्रेक के बाद यूपी ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर 8-9 किया और फिर स्कोर बराबर भी कर लिया। नितेश शानदार खेल रहे थे। डू ओर डाई रेड पर केशव को लपक उन्होंने चौथा शिकार किया।

पाला बदलते ही बदला मैच का हाल
इसके बाद डू ओर डाई रेड पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। 16वें मिनट में स्कोर 11-11 से बराबरी पर था। खेल डू ओर डाई रेड पर चल रहा था। 12-11 के स्कोर पर सचिन को लपक यूपी ने स्कोर फिर बराबर कर दिया, लेकिन इसी तरह की रेड पर भरत का शिकार कर थलाइवाज ने लीड ले ली। नितेश ने हाई-5 पूरा किया। दोनों टीमों ने 13-13 के स्कोर पर पाला बदला।

हाफटाइम के बाद यूपी ने बनाई बढ़त
हाफटाइम के बाद केशव ने बस्तामी और अभिषेक को बाहर कर यूपी को 15-13 से आगे कर दिया। फिर डिफेंस ने नरेंदर का शिकार कर थलाइवाज को ऑलआउट की ओर धकेल दिया, जिसे अंजाम तक पहुंचाकर यूपी ने 20-14 की लीड ले ली। आलइन के बाद लगातार दो अंक लेकर थलाइवाज ने वापसी की राह पकड़ी। यूपी ने लगातार पांच अंक के साथ स्कोर 26-17 कर लिया।

अंत में यूपी ने दर्ज की बढ़ी जीत
अब थलाइवाज के लिए सुपर टैकल आन था। फिर विशाल को लपक यूपी ने थलाइवाज को ऑलआउट की ओर धकेला। 30 मिनट के बाद स्कोर 27-17 से यूपी के हक में था। 36 मिनट के बाद यूपी 34-21 से आगे थे। यूपी ने मैच स्लो कर दिया था। थलाइवाज के लिए इतने बड़े फासले को भर पाना मुश्किल था और हुआ भी वही। तमाम कोशिशों के बावजूद थलाइवाज शिकस्त झेलनी पड़ी।

 

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली सरकार का डिजिटल प्लान: सब-रजिस्ट्रार ऑफिस होंगे हाईटेक, खत्म होगा भ्रष्टाचार

    नई दिल्ली  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में संपत्ति की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। AI आधारित इस नई व्यवस्था से संपत्ति…

    स्कूल फीस को लेकर बड़ा बदलाव, दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों के पक्ष में दिया अहम फैसला

    नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने  शिक्षा निदेशालय (DoE) को बड़ा झटका देते हुए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूल और बिना सरकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी