यूपी : सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, 6 लोगों की मौत

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण हादसा हो गया। रविवार (2 फरवरी) की रात 'प्रयागराज महाकुंभ' जा रहा परिवार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा और ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छत्तीसगढ़ के दरोगा, उनकी मां, पत्नी और बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर घायल हैं। टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक अन्य राहगीर की भी मौत हुई है। एक्सीडेंट वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ।

गंगा स्नान करने जा रहा था परिवार
छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से दरोगा रवि प्रकाश मिश्रा अपनी मां उषा मिश्रा, पत्नी प्रियंका मिश्रा, बेटे दिव्यांशु मिश्रा, अथर्व मिश्रा और नौकरानी दुर्गा देवी के साथ प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान करने जा रहे थे। दरोगा की क्रेटा गाड़ी उनका ड्राइवर सने कादरी चला रहा था। रविवार रात 8 बजे वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर दौड़ रही कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में रवि प्रकाश, उषा मिश्रा, प्रियंका, अथर्व और ड्राइवर की मौत हो गई। दिव्यांशु मिश्रा और दुर्गा देवी गंभीर घायल हैं।

कार के दरवाजे काटकर निकाले शव
दरोगा की कार को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक अन्य राहगीर की भी मौत हुई है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। गैस कटर से कार के दरवाजे काटे। शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर है।

घायलों को हायर सेंटर में रेफर किया है
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे कारणों की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हाथीनाला थाना क्षेत्र में रात 8 बजे सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस करके दूसरी लाइन में आ गया। इस बीच छत्तीसगढ़ नंबर की क्रेटा कार से उसकी टक्कर हो गई। साथ ही एक ड्राइवर की ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है। 3 गंभीर घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर में रेफर कर दिया है। परिवार वालों से संपर्क किया है।

admin

Related Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर