ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर की यूनिट 4 ने किया लगातार 100 दिन से ज्यादा विद्युत उत्पादन

भोपाल
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के विद्युत गृहों के द्वारा लगातार विद्युत उत्पादन करने की श्रृंखला में संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 4 ने लगातार 100 दिन से अधिक विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड कायम किया है। रिकार्ड कायम करने वाली यूनिट 20 अक्टूबर 2024 से लगातार विद्युत उत्पादन कर रही है।

यूनिट नंबर 4 ने उत्पादन के साथ हासिल की अन्य उपलब्धियां
संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 4 ने विभिन्न मापदंडों में भी उपलब्धि हासिल की। यूनिट ने 89.44 फीसदी प्लांट अवेलेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ), 86.32 फीसदी प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) व 8.71 प्रतिशत ऑक्जलरी कंजम्पशन (एपीसी) की उपलब्धि हासिल की। यह यूनिट वर्तमान में भी सतत् विद्युत उत्पादन कर रही है।

जनरेटिंग कंपनी की 11 वीं यूनिट ने हासिल की उपलब्धि
इस वित्तीय वर्ष में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की लगातार 100 दिनों से अधिक विद्युत उत्पादन करने की उपलब्धि हासिल करने वाली यह 11 वीं यूनिट है। इस वित्तीय वर्ष में इसके पूर्व 10 यूनिट ने लगातार 100 दिनों से अधिक विद्युत उत्पादन करने की हासिल की है। इसके अलावा तीन यूनिट ने 200 से और एक बार 300 दिन तक अनवरत संचालित रहने का नया कीर्तिमान बनाया है।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर के अभियंताओं व कार्मिकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे इसी भावना से कार्य करते हुए विद्युत उत्पादन के नए कीर्तिमान रचेंगे। उनकी बेहतर कार्यनिष्पत्ति से प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बरकरार हुई है

  • admin

    Related Posts

    Kisan Credit Card में बदलाव, RBI ने जारी किया 2026 का मास्टर प्लान, किसानों को फायदा

    भोपाल  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को और ज्यादा आसान, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने के लिए नए ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। इन बदलावों…

    एक मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, नागरिकों को 33 सवालों के उत्तर देने होंगे स्वयं

    भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की एक मांग को जनगणना निदेशालय मान लेता है तो मजरे-टोलों में रहने वालों लोगों की अलग से जानकारी सामने आ जाएगी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड