अनोखी लव स्टोरी: बुजुर्ग दूल्हा, युवती दुल्हन और मोहल्ला बना पार्टी का हिस्सा

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अनोखी प्रेम कहानी ने शादी के पवित्र बंधन में परिणत होकर सबको चौंका दिया। 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व ने अपने मोहल्ले की 30 वर्षीय युवती से प्रेम विवाह किया। दोनों ने शिव मंदिर में सात फेरे लिए और वरमाला के बाद दादू राम अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आए। 

कैसे शुरू हुई यह प्रेम कहानी
बिलासपुर के सरकंडा इलाके के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र में रहने वाले दादू राम मजदूरी करते हैं। उनकी पहली पत्नी का निधन कई साल पहले हो चुका था। मोहल्ले की 30 वर्षीय युवती से उनका परिचय हुआ, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। समाज की परवाह किए बिना दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

भगवान शिव को बनाया साक्षी
शुक्रवार की रात दोनों ने मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। विवाह में सभी परंपरागत रस्में, वरमाला, सिंदूरदान, मांग भरना पूरा किया गया। शादी में पूरे मोहल्ले ने बाराती बनकर ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाना किया और दूल्हा-दुल्हन को नवजीवन की शुभकामनाएं दीं। उम्र के इस बड़े अंतर को देखकर कुछ लोग अचंभित हुए, लेकिन दूल्हा-दुल्हन की खुशी देखकर सभी ने उनके फैसले का सम्मान किया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि ‘प्यार उम्र नहीं देखता, सच्चे रिश्ते का सम्मान होना चाहिए।’ 

‘मूंछों पर ताव’ देकर जताई खुशी
शादी के बाद दादू राम ने अपनी मूंछों पर ताव देते हुए कहा अब जिंदगी फिर से नई शुरुआत कर रही है। उनकी खुशी मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

admin

Related Posts

महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रहा रानी करुणा का परिवार, अब तक मिली 24 हजार रुपये की सहायता

रायपुर. महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस…

समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी कार्य किए जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर