केंद्रीय मंत्रीसिंधिया पर मधुमक्खियों ने किया हमला, ट्रेन के जनरल कोच में बैठकर पहुंचे थे अशोकनगर

अशोकनगर 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है. वे ग्वालियर-बेंगलुरू ट्रेन में बैठकर अशोकनगर पहुंचे थे. जहां पर ये हादसा हुआ है. हालांकि बाद में वे मंच से गाना गाते हुए भी नजर आए थे. 

ट्रेन में बैठकर अशोकनगर पहुंचे थे सिंधिया 

केंद्रीय मंत्री और गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार की  रात को दस बजे ट्रेन से सफर करते हुए अशोकनगर पहुंचे. यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी मांग के बाद प्रधानमंत्री व रेल मंत्री ने इस ट्रेन की सौगात दी है, उसके लिए दोनों का धन्यवाद और आप सभी को बधाई देता हूं.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद लोगों से मिल रहे थे. इसी बीच संभवतः किसी मधुमक्खी ने उनकी अंगुली पर डंक मार दिया. मंच पर पहुंचने के बाद वे लगातार अंगुली  को पकड़कर दर्द से कराहते नजर आए. उनके सहयोगियों ने तुरंत प्रोटोकॉल के तहत साथ चल रही एम्बुलेंस से डॉक्टरों को मौके पर बुलाया. कुछ ही मिनटों में डॉक्टर मंच पर पहुंचे और  ज्योतिरादित्य सिंधिया की अंगुली  का प्राथमिक उपचार किया. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. बाद में जब पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री से उनका हालचाल पूछा तो उनका जवाब था- हां,अब मैं ठीक हूं.

इस घटना के बावजूद केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरे कार्यक्रम को सहजता से आगे बढ़ाया. उन्होंने ग्वालियर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उसी ट्रेन से शिवपुरी, गुना होते हुए अशोकनगर तक की यात्रा की. यात्रा के दौरान उन्होंने हर स्टेशन पर रुककर स्थानीय जनता से संवाद भी किया. ट्रेन में भी लोगों से बातचीत की और उनके हर सवाल का सहजता से जवाब दिया.

 बता दें कि ग्वालियर और बेंगलुरु के बीच शुरू हुई यह सीधी साप्ताहिक ट्रेन सेवा लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है. इस ट्रेन की शुरुआत से न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि दक्षिण भारत की राजधानी बेंगलुरु से संपर्क भी और बेहतर होगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर से और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की.

admin

Related Posts

मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

भोपाल संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों की सुगम…

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

भोपाल  देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम