केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- 6.6 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त, कैंसर और मधुमेह का इलाज करने वाले ड्रग्स भी शामिल हैं

नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया। बताया कि कोलकाता में 6.6 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं। जिनमें कैंसर और मधुमेह का इलाज करने वाले ड्रग्स भी शामिल हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और औषधि नियंत्रण निदेशालय द्वारा पश्चिम बंगाल के एक थोक परिसर में संयुक्त जांच की गई।

मंत्रालय ने बताया, "कोलकाता स्थित एम/एस केयर एंड क्योर फॉर यू पर की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में कैंसर, मधुमेह और अन्य रोग के ट्रीटमेंट में प्रयुक्त होने वाली दवाएं जब्त की गई। इनके नकली होने का संदेह है। इन दवाओं पर आयरलैंड, तुर्की, अमेरिका और बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों का लेबल लगा है। भारत में इनके वैध आयात को साबित करने के लिए कोई सहायक दस्तावेज नहीं पाया गया है।

मंत्रालय ने कहा, "ऐसे दस्तावेजों के अभाव में इन दवाओं को नकली माना जाता है। जांच दल को कई खाली पैकिंग सामग्री भी मिली, जिससे जब्त उत्पादों की प्रामाणिकता पर चिंता बढ़ गई है।" जब्त की गई दवाओं का कुल बाजार मूल्य लगभग 6.60 करोड़ रुपये आंका गया है। उचित जांच सुनिश्चित करने के लिए दवाओं के नमूने को परीक्षण के लिए भेजा गया है। शेष जब्त मात्रा को सीडीएससीओ द्वारा सुरक्षित रखा जा रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान थोक विक्रेता कंपनी की मालकिन के रूप में हुई है। उसे सीडीएससीओ के पूर्वी जोन के औषधि निरीक्षक ने हिरासत में लिया। अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आगे की पूछताछ की अनुमति दे दी है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। मंत्रालय ने कहा कि नकली दवाओं पर की गई कार्रवाई बाजार में नकली और घटिया दवाओं के प्रचलन के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को रेखांकित करती है।

  • admin

    Related Posts

    देखें पालमपुर में खुला नया ट्यूलिप गार्डन, ख्वाब जैसा अनुभव

    पालमपुर  हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में धौलाधार की वादियों में देश का दूसरा ट्यूलिप गार्डन सैलानियों के लिए खोल दिया गया है. कश्मीर के बाद देश का दूसरा और प्रदेश…

    8वें वेतन आयोग के मामले में संसद में सरकार का अहम बयान, जानें कर्मचारियों को क्या मिलेगा

    नई दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि 8वां केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) औपचारिक रूप से गठित किया जा चुका है और तय समय सीमा के भीतर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!