उद्योग, पर्यटन और हरित क्रांति से खत्म होगी बेरोजगारी: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जहाँ उद्योग, पर्यटन और हरित क्रांति होती है, वहां बेरोजगारी का कोई स्थान नहीं रहता। इनसे विकास के नए द्वार खुलते हैं। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विस्तार के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और पर्यटन क्रांति को साकार करने के लिए काम कर रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने देवास में उज्जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत 8 करोड़ 83 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इन विकास कार्यों में सीसी रोड, आरसीसी ड्रेन, हयूम पाइप कल्वर्ट और रोड डामरीकरण शामिल हैं जिनसे औद्योगिक क्षेत्र की 156 इकाइयों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नियो एक्सपर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का उद्घाटन किया। इस कंपनी में नवजात शिशुओं के लिए मेडिकल उपकरण बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कंपनी प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी और नवाचार को प्रोत्साहित करेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 50 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया गया है और अगले पांच वर्षों में इसे 1 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। हरित क्रांति से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के प्रयास हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि देवास औद्योगिक क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम स्तर की 1613 इकाइयां और वृहद स्तर की 28 इकाइयां कार्यरत हैं, ज़िनसे लगभग 50 हज़ार लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। यहाँ इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, फूड सेक्टर, मिल्क प्रोडक्ट्स और पंप-पार्ट्स से संबंधित इकाइयां क्रियाशील हैं। कार्यक्रम में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, सतना महापौर श्री योगेश ताम्रकर, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    बागेश्वरधाम महाशिवरात्रि स्पेशल: लाखों लोग होंगे शामिल, 5 किमी तिरंगा लाइटिंग से सजा भव्य आयोजन

    छतरपुर  छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम एक बार फिर भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को यहां 300…

    भारत के साथ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कड़ी चेतावनी, सूर्या पर निशाना

     नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!