भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार आमजन को नि:शुल्क सुविधाएं दे रही, अब परिजनों संग खेल रहा है नैतिक

जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार आमजन को नि:शुल्क तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दे रही है। राज्य में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के जरिए सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं मदरसों में बच्चों की स्क्रीनिंग कर उन्हें जन्मजात बीमारियों से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में हनुमानगढ जिले के पीलीबंगा स्थित गांव 41-एलएलडब्ल्यू निवासी 3 वर्षीय नैतिक के दिल का सफल ऑपरेशन जयपुर के नारायणा हॉस्पीटल में किया गया है। ऑपरेशन के बाद अब बच्चा बिलकुल स्वस्थ है और परिजनों और बच्चों के साथ खेल रहा है।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री कानाराम के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी के तहत आरबीएसके के तहत खण्ड पीलीबंगा के गांव 41-एलएलडब्ल्यू के रहने वाले  3 वर्षीय बच्चे नैतिक के दिल में छेद का ऑपरेशन गत 26 दिसम्बर को किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि बचपन से ही नैतिक के दिल में छेद था, जिसकी वजह से वह हमेशा बीमार रहता था। इससे उसका शारीरिक विकास भी नहीं हो रहा था।

डॉ. शर्मा ने बताया कि बच्चों की स्क्रीनिंग में पता लगा कि नैतिक का शारीरिक विकास नहीं हो पा रहा है। नैतिक की चिकित्सकीय जांच में पता चला कि उसके दिल में छेद है, जिसकी वजह से उसकी सांस फूल जाती है और वह अक्सर बीमार ही रहता है। आरबीएसके टीम ने नैतिक के पिता श्री मंगतराम से बात की और बच्चे की बीमारी के बारे में  जानकारी दी। बच्चे के पिता ने भी बच्चे की अक्सर बीमार रहने की पुष्टि की। आरबीएसके टीम ने बताया कि बच्चे का इलाज आरबीएसके के तहत राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा।

परिजनों की मंजूरी के बाद नैतिक को ऑपरेशन  के लिए जयपुर के नारायणा हॉस्पीटल में भेजा गया, जहां गत 26 दिसम्बर  को नैतिक का ऑपरेशन  किया गया। ऑपरेशन के बाद 30 दिसम्बर  को नैतिक को नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया। कुछ दिन  बाद नैतिक को डिस्चार्ज कर दिया गया। अपने गांव पहुंचने के बाद नैतिक अब बिल्कुल स्वस्थ है। नैतिक का ऑपरेशन करवाने में पीलीबंगा बीसीएमओ डॉ. मनोज अरोड़ा, डीईआईसी सुनील शर्मा, आरबीएसके टीम के डॉ. श्री प्रकाश, फार्मासिस्ट गुरदयाल, प्रदीप एवं अन्य चिकित्साकर्मियों का सहयोग रहा। नैतिक के पिता श्री मंगतराम ने बताया कि वह ईट-भट्टे पर  मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। दिल में छेद का महंगा ऑपरेशन करवाना उनके बस के बात नहीं थी। उन्होंने आरबीएसके के तहत नैतिक का नि:शुल्क आपरेशन करवाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया है।

  • admin

    Related Posts

    2155.97 लाख रुपए किए मंजूर, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयास से बनेंगी सड़कें

    रायपुर. आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास अब घोषणा नहीं, जमीनी सच्चाई बनता जा रहा है। क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और निर्णायक कदम उठाते…

    तार्किक विसंगति वाले 13 फरवरी तक कराएं सत्यापन, मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण जारी

    दुर्ग. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और सर्वोच्च न्यायालय के 29 जनवरी के आदेश के परिपालन में दुर्ग जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य युद्ध स्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

    खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना