महेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए उमंग सिंघार

भोपाल/मंडलेश्वर

आज दिनांक 20 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" अभियान के तहत महेश्वर विधानसभा के मंडलेश्वर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि ये जनता की लड़ाई है, इसलिए कांग्रेस को 27 तारीख की महू रैली करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बापू ने देश की आजादी के लिए एक लाठी से देश को नापा, उस समय अंग्रेज भारतीयों पर गोलियां चलाते थे। आज भाजपा की सरकार किसानों पर गोलियां चलवा रही है।

उमंग सिंघार ने कहा कि एक साल तक किसान धरने पर बैठे रहे, लेकिन भाजपा MSP की बात तक नहीं कर रही। ये लोग किसानों का वोट तो चाहते हैं, लेकिन उनको भीख दे रहे है। उन्होंने पूछा कि क्या किसान सम्मान निधि के पैसों से किसान का घर चलता है क्या ? उमंग सिंघार ने कहा कि मोदी जी ने युवाओं को 2 करोड़ नौकरी देने को कहा था, लेकिन वो भी नहीं हुआ। मोदी जी टीवी पर आकर अपनी मन की बात तो बता देते हैं, लेकिन जनता की मन की बात और पीड़ा नहीं सुनते।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार दिल्ली से चलती है, जब पर्ची वाला मुख्यमंत्री बनेगा तो लोगों के बारे में क्या सोचेगा ? उन्होंने कहा कि मोहन यादव अब मौन यादव हो गए हैं। जब मुख्यमंत्री यहां आएं तो लोगों को पूछना चाहिए कि MSP का क्या हुआ, बहनों को पूछना चाहिए कि 3000 के वादे का क्या हुआ। युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रहीं हैं।

उमंग सिंघार ने कहा कि हम जब उज्जैन गए थे तो मुख्यमंत्री से उज्जैन में शराबबंदी की मांग की थी। एक साल हो गए, लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने लोगों से कहा कि मंडलेश्वर धार्मिक नगरी के लोग भी मुख्यमंत्री से पूछें कि कब शराबबंदी होगी ?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल है, कोई सुनने वाला नहीं है। ये जिसको चाहते हैं अपने हिसाब से संविधानिक पद पर बैठाते हैं और निर्णय कराते हैं। उन्होंने कहा ये अम्बेडकर के संविधान को बचाने, लोगों के मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखने की लड़ाई है। बापू ने देश को किसी हिटलर या नाजी के लिए आजाद नहीं कराया था, आम जनता के लिए कराया था इसलिए जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सचिन यादव जी एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह जी सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    पाञ्चजन्य के अभ्युदय मध्यप्रदेश, इंडस्ट्री लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में की सहभागिता भोपाल विकसित भारत और विकसित मध्यपप्रदेश बनाने में एमएसएमई सेक्टर की महती भूमिका होगी। इसी सेक्टर से हम चीन…

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा