मैहर कार्यक्रम में उमा भारती का बयान वायरल: हिंदुओं की संस्कृति और शक्ति सुरक्षित रहेगी

मैहर
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती बुधवार को मां शारदा देवी धाम, मैहर पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से मां शारदा के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद उमा भारती बड़ा अखाड़ा और गोलामठ मंदिर भी गईं, जहां उन्होंने भगवान शिव और गणेश जी के दर्शन किए। मंदिर परिसर में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने साल-श्रीफल भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मां शारदा से मांगी देश की समृद्धि की कामना
उमा भारती ने मां शारदा के चरणों में नमन करते हुए कहा कि मैहर की मां शारदा केवल मध्यप्रदेश की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने देश में एकता, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना करते हुए कहा कि मां शारदा का आशीर्वाद सदा ही सब पर बना रहे।
 
हिंदू मंदिरों में गैर-हिंदू प्रवेश पर बोलीं उमा भारती
मीडिया से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि “गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध केवल जगन्नाथपुरी मंदिर में लागू है, लेकिन हमें हिंदुओं की उदारता और बल का इस्लामीकरण नहीं होने देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा “हिंदू धर्म दुनिया की सबसे श्रेष्ठ विचारधारा वाला धर्म है। इसकी सहजता और उदारता को कोई कमजोरी समझने की भूल न करे।”

श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब
उमा भारती के आगमन की सूचना मिलते ही मां शारदा धाम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। दर्शन के बाद उमा भारती सतना के लिए रवाना हुईं।

admin

Related Posts

₹10 के पान मसाले का महंगा खुलासा, शाहरुख और अन्य स्टार्स कोर्ट में तलब, कानूनी मुसीबत बढ़ी

गुना  क्या 10 रुपए के गुटखे में 4 लाख रुपए किलो वाला असली केसर होना मुमकिन है? इसी सवाल ने अब बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार्स को कानूनी कटघरे में खड़ा…

उज्जैन बायपास रेलवे लाइन को स्वीकृति, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेल मंत्री को कहा धन्यवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन बायपास रेलवे लाइन परियोजना की स्वीकृति के लिए रेल मंत्री  वैष्णव का माना आभार नईखेरी-चिंतामन गणेश को जोड़ने वाली 8.60 किमी लंबी बायपास रेलवे लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख