उद्धव और शिंदे की पार्टियों ने किया ऐतिहासिक गठबंधन, चुनावी मैदान में साथ उतरे

मुंबई 

महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण आकार ले रहे हैं। खबर है कि अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने हाथ मिला लिया है। हालांकि, यह गठबंधन जिला परिषद चुनाव के लिए ही हैं। इधर, शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का कहना है कि इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। कहा जा रहा है कि क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के दबदबे को कमजोर करने के इरादे से गठबंधन किया गया है।

 रिपोर्ट के अनुसार, सोलापुर जिले के बार्शी तालुका में जिला परिषद चुनाव के लिए दोनों दल साथ आए हैं। खास बात है कि गठबंधन में डिप्टी सीएम अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और वरिष्ठ नेता शरद पवार की राकंपा (एसपी) भी शामिल है। शिवसेना (यूबीटी) के बार्शी विधायक दिलीप सोपाल ने इसकी जानकारी दी है। खास बात है कि सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर भी मुहर लग गई है।

राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि स्थानीय स्तर पर हो रहे घटनाक्रमों के बारे में पार्टी नेतृत्व को पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी ताकतों के बार्शी में एकजुट होने के संकेत थे, लेकिन इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। खबर है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी इसकी जानकारी नहीं है।

भाजपा का सोलापुर में तगड़ा प्रदर्शन

हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। राज्य में भी पार्टी ने 29 में से 21 नगरपालिकाओं पर कब्जा जमाया था। बार्शी में कुछ समय पहले हुए एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी के चुनाव में भी 18-0 से जीत दर्ज की थी। यहां भाजपा ने नगर परिषद अध्यक्ष पद हासिल किया था और 42 में 23 सीटें जीती थीं।

सीट शेयरिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी को 3 जिला परिषद सीटें और 8 पंचायत समिति सीटें दी गईं हैं। शिवसेना को 2 जिला परिषद सीटें और 4 पंचायत समिति सीटें दी गईं। शिवसेना यूबीटी 1 जिला परिषद सीट पर चुनाव लड़ेगी।

admin

Related Posts

सियासी गलियारों में हलचल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का…

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद विवादों में अजय राय, सफाई देकर कही ये बात

महोबा/वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा