धड़धड़ाती निकल गई दो ट्रेन, खुला रह गया फाटक, गार्ड की स्थिति हैरान करने वाली…देखिए वीडियो

अशोकनगर

अशोकनगर में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। गेट मैन की लापरवाही से कई लोगों की जान जाते-जाते बच गई। मंगलवार(2 अक्टूबर) की रात को गेट मैन अशोकनगर​​​​-​​​गुना रोड पर शाढौरा रेलवे फाटक को बंद करना भूल गया। फाटक खुला देखकर यात्रियों से भरी बस रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी। तभी दो ट्रैक पर दो ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस ड्राइवर ने तुरंत बस रिवर्स ली, तब यात्रियों की जान में जान आई। ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोनों लोको पायलेट ने भी ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर ली।

लोको पायलट ने कर्मचारी को जमकर फटकारा
अशोकनगर​​​​-​​​गुना रोड पर शाढौरा रेलवे फाटक को देर रात रेलवे कर्मचारी बंद करना भूल गया। तभी यात्रियों से भरी बस रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी। उसी वक्त दो ट्रैक पर दोनों तरफ से ट्रेन आ गई। फाटक के किनारे खड़े लोगों की नजर दोनों ट्रेन पर पड़ी तो वे फाटक बंद करने के लिए चिल्लाने लगे। बस ड्राइवर ने तुरंत बस रिवर्स ली। शोर सुनकर रेलवे कर्मचारी ने फाटक बंद किया। तभी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक आकर दोनों ट्रेनें भी रुक गईं। लोको पायलट ने ट्रेन से उतरकर कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई।

नशे में था रेलवे कर्मचारी

रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे लोगों ने बताया कि फाटक पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था। उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। बस में करीब 100 यात्री सवार थे।

100 यात्री सवार थे
लोगों ने बताया कि फाटक पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था। उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। बस में 100 यात्री सवार थे। यात्रियों का कहना है कि गेट मैन की लापरवाही से कई लोगों की जान जा सकती थी। शुक्र है कि समय पर ड्राइवर ने बस को बैक कर लिया।

admin

Related Posts

कृषि रथ से किसानों को उर्वरक संतुलन और नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई

“कृषक कल्याण वर्ष-2026” कृषि रथ से किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरक एवं नवीन तकनीकों की दी गई जानकारी ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली से कराया…

चंबल नदी जलीय जीव एवं पक्षियों की वार्षिक गणना के लिए सर्वेक्षण दल हुआ रवाना

भोपाल. चंबल नदी के घाट दांतरदा क्षेत्र में जलीय जीवों तथा प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना के लिये गठित सर्वेक्षण दल को मुख्य वन संरक्षक, ग्वालियर वृत्त और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें