दो बार ग्रैमी जीतने वाली सिंगर सिसी ह्यूस्टन की 91 साल की उम्र में हुई मौत

न्यूयॉर्क

दो बार ग्रैमी जीतने वाली गॉस्पेल और सोल सिंगर सिसी ह्यूस्टन का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बहू पैट ह्यूस्टन के अनुसार, सोमवार को उनका निधन न्यू जर्सी में उनके घर पर हुआ। वो अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रही थीं। सिसी की मौत के वक्त उनके परिवार के लोग उनके साथ मौजूद थे।

सिसी ह्यूस्टन की बहू पैट ह्यूस्टन ने एक बयान में कहा, 'हमारा दिल दर्द और दुख से भरा हुआ है। हमने अपने परिवार की कुलमाता को खो दिया।' उन्होंने कहा कि संगीत और संस्कृति में सिसी का योगदान शानदार था। पैट ह्यूस्टन ने अपनी सास को गहरी आस्था वाली एक मजबूत महिला बताया, जो परिवार, कम्युनिटी के बारे में गहराई से परवाह करती थीं।

7 दशक से संगीत की दुनिया में थीं सिसी
सिसी ह्यूस्टन तकरीबन सात दशक से संगीत की दुनिया में हैं। उन्होंने फैमिली ग्रुप में एक गॉस्पेल सिंगर के रूप में अपनी शुरुआत की थी। 1960 के दशक में वो म्यूजिक इंडस्ट्री में छा गईं। वो 'द स्वीट इंस्पिरेशन्स' का भी हिस्सा थीं, जो एक फेमस ग्रुप था, जिसने एरीथा फ्रैंकलिन, एल्विस प्रेस्ली और वैन मॉरिसन जैसे संगीत दिग्गजों के साथ परफॉर्म किया था। इस ग्रुप ने ओटिस रेडिंग, डायोन वारविक और लू रॉल्स जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया।

सिसी ने जीते 2 ग्रैमी अवॉर्ड
सिसी ने अपने करियर को भी उड़ान दी। अलग-अलग शैलियों में 600 से ज्यादा गाने रेकॉर्ड किए। गॉस्पेल एल्बम 'फेस टू फेस' और 'ही लीडथ मी' के लिए दो ग्रैमी अवॉर्ड भी जीते। उन्होंने जिमी हेंड्रिक्स, लूथर वैंड्रॉस और चाका खान जैसे सितारों के साथ भी गाया है।

  • admin

    Related Posts

    इशिता दत्ता ने 60 दिन में 15 किलो वजन घटाया: ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वजन घटाने का राज

     मुंबई  फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल निभाकर फेम पाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दो बच्चों…

    कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

    मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    ‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    ‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल