उत्तर प्रदेश के हरदोई में ट्रेन को पटरी से उतारने की बना रहे थे प्लान, दो संदिग्ध हिरासत में लिया

हरदोई
उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार को एक बार फिर दो अराजक तत्वों की खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ। दोनों आरोपी ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश कर रहे थे। उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हरदोई के सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शनिवार को आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि हरदोई और कौढ़ा रेलवे स्टेशनों के मध्य दो युवकों द्वारा एक पत्थर और नट-बोल्ट को उठाकर ट्रैक पर रखा जा रहा है। आरपीएफ ने दो संदिग्धों को पकड़कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों युवकों से पूछताछ में साजिश से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश में कोई अन्य शामिल है या नहीं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो व्यक्ति लोहे के बोल्ट और पत्थर को रेल ट्रैक पर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश कर रहे थे। उसी समय लोको पायलट ने अचानक ट्रेन रोक दी और घटना की जानकारी रेलवे के गेट मैन को दी।

जानकारी होते ही ट्रेन मैनेजर ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल दो संदिग्धों को पकड़ लिया और ट्रेन में बैठा लिया। रेलवे सुरक्षा बल हरदोई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

    मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

    कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

    नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?