कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, छत्तीसगढ़-सुकमा में सीआरपीएफ और नक्सलियों में फायरिंग

सुकमा।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। यहां के दूरस्थ जंगल एरिया में स्थापित कैंप में सुरक्षा में जवान तैनात थे। इस दौरान घात लगाये नक्सलियों ने सीआरपीएफ के कैंप फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई के लिये जवानों ने भी मोर्चा संभाला। घायल जवानों को पास के मेडिकल कैंप में भेजा गया है, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। यह घटना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गोमगुडा अग्रिम संचालन बेस (एफओबी) के पास हुई। एफओबी अर्धसैनिक बल की 241वीं बटालियन है। अधिकारियों ने बताया कि कोबरा बटालियन नंबर 206 के दो कमांडो नक्सलियों के साथ गोलीबारी में घायल हुए हैं। नक्सलियों ने गोमगुड़ा के नये कैंप पर घात लगाकर फायरिंग की। नक्सलियों के बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) से दो जवान घायल हुए हैं। बता दें कि सीआरपीएफ लगातार माओवादियों से निपटने के लिए घने और दूरदराज के जंगली इलाकों में एफओबी कैंप स्थापित कर रही है। इससे नक्सली बौखलाये हुए हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ और देश से नक्सलियों के खात्मे का संकल्प लिया है।

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें