सांची में आज से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन

सांची में महाबोधि महोत्सव 30 नवम्बर से, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड बौद्ध सर्किट करेगा प्रचारित

महोत्सव में आने वाले अनुयायियों व पर्यटकों को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के बौद्ध पर्यटन गंतव्यों से अवगत कराएगा

सांची में आज से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन

कार्यक्रम में प्रवेश रहेगा नि:शुल्क

भोपाल

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची में 30 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले अनुयायियों व पर्यटकों को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के बौद्ध पर्यटन गंतव्यों से अवगत कराएगा। यहां विशेष रूप से लगाए गए एग्जीबिशन से प्रदेश में मौजूद गौतम बुद्ध के जीवन मूल्यों से संबंधित प्रमुख स्थलों को आधुनिक तकनीक से प्रचारित किया जाएगा। साहित्य और ऑडियो व वीडियो के माध्यम से बौद्ध स्थलों की जानकारी दी जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क, सांची में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति व प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि बौद्ध अनुयायियों को आकर्षित करने प्रदेश में बौद्ध सर्किट का विकास और प्रचार किया जा रहा है। सांची, मंदसौर, धार, सतना, रीवा, सतधारा, सोनारी, मुरेल खर्द, ग्यारसपुर जैसे गंतव्यों पर अनुयायियों व पर्यटकों की सुविधा हेतु थीम पार्क, पर्यटन सुविधा केंद्र सहित आधारभूत संरचनाओँ का विकास किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले अनुयायियों को एग्जीबिशन से प्रदेश के अन्य गंतव्यों की जानकारी भी दी जाएगी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी

महाबोधि महोत्सव से देश-विदेश से सांची आने वाले बौद्ध अनुयायियों के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाओं में बौद्ध विचार, भगवान बुद्ध की मूल प्रेरणा विश्व शांति और राष्ट्र निर्माण का चित्रण होगा।‘ 30 नवम्बर शाम 6:30 बजे सर्वप्रथम 'जापानी लोक नृत्य एवं गायन' की प्रस्तुति जापान के कलाकारों द्वारा दी जाएगी। इसके बाद भगवान बुद्ध की जीवन कथा पर आधारित महानाट्य 'धम्म चक्र' का मंचन कृति थियेटर एण्ड स्पोर्ट अकादमी, नागपुर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा, जिसका निर्देशन शीतल विश्वंभर दोडके ने किया है। पहले दिन 30 नवम्बर की अंतिम प्रस्तुति सुविख्यात गायिका सुआकृति मेहरा एवं साथी, भोपाल की 'भक्ति गायन' से होगी।     

कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क

दूसरे और आखिरी दिन 1 दिसम्बर को सायं 6:30 बजे से श्रीलंका से आए कलाकार श्रीलंका के लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद पंचशील क्लॉसिकल डांस ग्रुप, भोपाल के कलाकारों द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। अगली प्रस्तुति भक्ति/बौद्ध गायन की होगी, जिसे ध्वनि ब्रदर्स, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अंतिम प्रस्तुति बुद्ध समूह वंदना की होगी, जिसे ध्रुपद गायन शैली सुसुरेखा कामले एवं साथी, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

 

admin

Related Posts

कटनी में दर्दनाक घटना: सरकारी स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरने से मासूम छात्र की मौत

कटनी विजयराघवगढ़ जनपद शिक्षा केंद्र व कैमोर थाना क्षेत्र के तिलक चौक के समीप स्थित बम्हनगवां शासकीय प्राथमिक शाला में दोपहर 12 बजे हुए दर्दनाक हादसे में एक 10 वर्षीय…

शहडोल में छात्रा लापता मामला: हॉस्टल से पाइप के सहारे उतरने की बात आई सामने, पुलिस तलाश में जुटी

शहडोल  जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय छात्रावास से कक्षा 11वीं की 16 वर्षीय छात्रा किसी बिना बताए चुपके से रात में कही चली गई है।सुबह हाजिरी के दौरान वार्डन को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता