दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, राजस्थान-अलवर में पतंग के पीछे भागते समय विस्फोट

अलवर।

अलवर जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र के टपूकड़ा इलाके में पतंग उड़ा रहे दो बच्चे खेत में हुए विस्फोट से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में घायल बच्चों की पहचान बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार दास के 10 वर्षीय बेटे रोशन और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी विक्रम के 10 वर्षीय बेटे दीपक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पतंग कट जाने के बाद दोनों बच्चे उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इस दौरान खेत में किसी अज्ञात विस्फोटक पदार्थ पर पैर पड़ने से धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत टपूकड़ा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बच्चों ने बताया कि विस्फोट के दौरान अचानक अंधेरा छा गया और उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। वर्तमान में दोनों बच्चों के कानों में अजीब सी आवाजें आ रही हैं, और उन्हें देखने में भी दिक्कत हो रही है। रोशन के परिवार की स्थिति बेहद कठिन है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और उसकी मां मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती हैं। विस्फोटक पदार्थ खेत में कैसे पहुंचा और वहां और कितने ऐसे खतरनाक पदार्थ हो सकते हैं, यह जांच का विषय है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके की छानबीन की जा रही है, ताकि ऐसे किसी अन्य विस्फोटक की पहचान हो सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

admin

Related Posts

QR कोड, OTP और फर्जी कॉल से बचें: यात्रियों के लिए साइबर सिक्योरिटी गाइड जारी

जयपुर चारधाम यात्रा सीजन से पहले राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने श्रद्धालुओं के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन ठगी के बढ़ते…

अब नहीं लगेगा लंबा जाम! जयपुर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और सख्त एक्शन की तैयारी

 जयपुर जयपुर की सड़कों पर लगने वाले लंबे जाम और ट्रैफिक की किच-किच को खत्म करने के लिए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा