सतना में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक कंटेनर से 53 पशु बरामद

सतना

 मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती के इन घटनाओं के कारण आम जनता घर के बाहर निकलने से कतराती है। भरे बाजार में भी खुद को लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ऐसी आपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा इसकी रोकथाम के लिए लगातार धड़-पकड़ अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है।

सिंहपुर का मामला

दरअसल, मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक कंटेनर में 53 मवेशियों को पकड़ कर ले जाया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमार कार्रवाई की गई। साथ ही मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त किया गया। मौके से पुलिस ने द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नहीं मिले वैध दस्तावेज

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को मवेशी व्यापारी बताया है। जिनकी पहचान 23 वर्षीय फिरोज कुरैशी के रूप में की गई है, जो कि जबलपुर का रहने वाला है, तो वहीं दूसरे आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद फारूक के रूप में की गई है, जो कि सागर का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के पास से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।

टीआई ने दी जानकारी

थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

admin

Related Posts

1.59 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, बेटे के इलाज के लिए गूगल पर खोजा डॉक्टर का नंबर

शहडोल. शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेटे के इलाज के लिए डॉक्टर का नंबर गूगल पर सर्च करना…

मारती और प्रताड़ित करती थी बड़ी बहू, ग्वालियर में बुजुर्ग की आत्महत्या मामले में खुलाशा

ग्वालियर. शहर के थाटीपुर क्षेत्र में 95 वर्षीय बुजुर्ग की आत्महत्या के मामले में बड़ा राजफाश हुआ है। बुजुर्ग अपनी बड़ी बहू से प्रताड़ित थे। सुसाइड नोट में बहू पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान