गांजा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल, 8 से 10 किलो तक मादक पदार्थ प्राप्त हुआ

कानपुर
महाराजपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने अनुसार इन बदमाशों के पास से 8 से 10 किलो तक मादक पदार्थ प्राप्त हुआ है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच देर रात यह मुठभेड़ हुई। एस के सिंह, पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे से होते हुए स्कूटी पर सवार बदमाश मादक पदार्थों को लेकर आ रहे हैं। पहले से ही मुस्तैद पुलिस की टीम ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

एस के सिंह ने बताया, “पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी में लगे हुए हैं। मंगलवार शाम को भी जब इस मामले में सूचना मिली तो पुलिस की टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने आगे बताया, “इन लोगों के पास से काफी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश के अनुसार कार्रवाई हुई है, जिसके अनुसार जो भी मादक पदार्थ की सप्लाई करता है वह समाज में गलत चीज की सप्लाई करता है। उसी कड़ी में यह एक्शन लिया गया है। इसके साथ ही मेरे द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया गया है। शासन, प्रशासन और पुलिस कमिश्नर की मंशा के अनुरूप यह कार्रवाई हुई है।”

उपायुक्त ने बताया कि यह लोग गांजा की सप्लाई करते थे और इन लोगों के पास करीब 8 से 10 किलो तक का माल मिला है। इस घटना के जो फुटेज सामने आए हैं उसमें बदमाशों की स्कूटी एक तरफ सड़क पर गिरी हुई है। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं। इसके अलावा इनके पास तमंचा भी बरामद हुआ है।

 

admin

Related Posts

कुर्सी एक दिन छूटेगी— नोएडा उदाहरण के साथ Yogi Adityanath का बड़ा संदेश

नोएडा नोएडा को इंटरनेशल एयरपोर्ट का तोहफा देने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर याद किया कि कैसे इस शहर को अपशगुन…

केशव प्रसाद मौर्या का बयान: समाजवादी पार्टी की दादारी रैली रही पूरी तरह फ्लॉप

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी की दादारी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम