छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तुमनार अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

रायपुर,

 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के तुमनार गांव के अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन में 96.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के तुमनार खंड में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमनार की ये उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि एनक्यूएस मूल्यांकन में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं, बुनियादी ढांचे, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता और रोगी देखभाल की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा, ''आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमनार ने निवारक, प्रोत्साहनात्मक, उपचारात्मक, पुनर्वास और उपचारात्मक देखभाल जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमनार को क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक आदर्श के रूप में स्थापित किया है।''

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, ''आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमनार को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिलना बीजापुर जिले के लिए गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि हमारे स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण और सहयोग के प्रयासों का परिणाम है।''

उन्होंने कहा, ''हमारा लक्ष्य राज्य के प्रत्येक नागरिक को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करना है और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।''

जायसवाल ने कहा, ''आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमनार ने गैर संचारी रोगों, मानसिक स्वास्थ्य, नेत्र रोग, वृद्धावस्था देखभाल और आपातकालीन सेवाओं जैसे क्षेत्रों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है जो पहले केवल जिला स्तर पर उपलब्ध थीं। यह केंद्र आयुष्मान भारत योजना के तहत व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी रहा है।''

 

  • admin

    Related Posts

    नवा रायपुर को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में तेज हुए विकास कार्य

    रायपुर  वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने आज नवा रायपुर में संचालित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में…

    बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

    रायपुर.  लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि निर्माण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा