बड़े पैमाने पर बनेगा ‘तुम्बाड 2’ का सेट, मुंबई में शुरू हुई तैयारियां

मुंबई,

 फिल्म 'तुम्बाड 2' के लिए मुंबई में विशाल सेट बनाया जा रहा है।'तुम्बाड' के साथ सोहम शाह ने सिनेमा की दुनिया में एक मास्टरपीस बनाया है। जहाँ इस फिल्म ने एक 'कल्ट क्लासिक' पहचान बनाई और इसे हिंदी की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिना जाता है, वहीं 2024 में इसके दोबारा रिलीज होने पर इसने इतिहास रच दिया और यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई। तभी से दर्शक 'तुम्बाड 2' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, और सोहम शाह के इसके अनाउंसमेंट ने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

अब, 'तुम्बाड 2' के प्रोडक्शन से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है कि इस बार मेकर्स इसे और भी बड़े और भव्य लेवल पर ले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए मुंबई में एक विशाल और पूरी की पूरी 'सिटी' (शहर) का सेट तैयार किया जा रहा है। "फिल्म के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ का एक विशाल सेट तैयार किया जा रहा है। यह एक पूरी की पूरी सिटी (शहर) होगी, जिसे फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए बनाया जा रहा है। फिल्म की कहानी या इसके ट्रीटमेंट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, सिवाय इसके कि सोहम शाह अपने पुराने रोल में वापस नजर आएंगे।"

'सोहम शाह फिल्म्स' और 'पेन स्टूडियोज' के सहयोग से बनने वाली यह फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। 'तुम्बाड 2' को एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह लीड कर रहे हैं, जिसमें दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गडा की कंपनी 'पेन स्टूडियोज' भी शामिल है।

 

admin

Related Posts

मानसी पारेख ने रचा नया मुकाम, बताया कैसे हासिल की कामयाबी

  मुंबई,  टेलीविजन से फिल्मी दुनिया तक अपनी मेहनत और प्रतिभा का परचम लहरा चुकी अभिनेत्री मानसी पारेख को हाल ही में एंटरटेनमेंट कैटेगरी में फेमिना गेम चेंजर अवॉर्ड से…

सोनी सब ला रहा है ‘हस्तिनापुर के वीर’, महाकाव्य जैसी भव्य प्रस्तुति

मुंबई, सोनी सब, अपना मेगा शो हस्तिनापुर के वीर पेश करने जा रहा है। यह एक दमदार कहानी है साहस, अनुशासन और कालातीत मूल्यों की। इस महागाथा में दिखाया जाएगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार