शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय साबित हो रहा, आया 300 अंकों का उछला

मुंबई

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय साबित हो रहा है. बीते कारोबारी दिन सोमवार को मार्केट में बड़ा भूचाल आया था और सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) ताश के पत्तों की तरह बिखर गए थे. वहीं इस गिरावट पर आज ब्रेक लगा और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 300 अंक, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77 पॉइंट चढ़कर खुला. शुरुआती कारोबार के दौरान Tech Mahindra, Wipro, NTPC, Reliance और Infosys जैसे शेयर तेज रफ्तार से भागते हुए नजर आए.

जोरदार तेजी के साथ भागे सेंसेक्स-निफ्टी
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार (Share Market) की शुरुआत बढ़त के साथ हरे निशान पर हुई. मार्केट ओपन होते समय दोनों इंडेक्स फ्लैट खुले, लेकिन कुछ ही देर में बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद की तुलना में 279.73 अंक या 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 84,579.51  पर पहुंच गया. तो वहीं NSE Nifty ने 77.70 अंक या 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 25,888.50 पर पहुंच गया.

खबर लिखे जाने तक ये 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 84,648.40 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं एनएसई का निफ्टी-50 इंडेक्स 25,907 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. बाजार खुलने पर अज करीब 1564 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई, तो वहीं 708 शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. इसके अलावा 154 शेयरों की स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव नजर नहीं आया.

कल शेयर बाजार में आई थी बड़ी गिरावट
बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी. मार्केट क्लोज होने पर सेंसेक्‍स (Sensex) 1272 अंक या 1.49 फीसदी तक टूट गया और 84,299 लेवल पर बंद हुआ. जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 356 अंक से ज्‍यादा या 1.36% गिरकर 25,822.25 अंक पर क्लोज हुआ था. दोनों इंडेक्‍स के अलावा बैंक निफ्टी 849 अंक टूटकर 52984 पर क्‍लोज हुआ था. स्‍मॉल कैप से लेकर लार्ज कैप के शेयरों में हैवी गिरावट देखी गई.

3 लाख करोड़ रुपये का हुआ था घाटा  
सोमवार की गिरावट में शेयर बाजार में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स को तगड़ा घाटा हुआ था. इस बीच बीएसई का मार्केट कैप (BSE Market Cap) 3.60 लाख रुपये कम होकर 4,74,32,594 करोड़ पर आ गया था. वहीं एक दिन पहले सेंसेक्‍स का मार्केट कैप 4,77,93,022.68 करोड़ रुपये था. सोमवार को मार्केट बंद होने के दौरान Nifty के 108 शेयरों में लोअर सर्किट लगा था.

आज इन 10 शेयरों ने लगाई दौड़
सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को आई
इस जोरदार तेजी के बीच जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई. उनमें लार्जकैप कंपनियों में Tech Mahindra Share 3.31% की उछाल के साथ 1628.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं Infy Share 1.50% उछलकर 1903.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा L&T Share, M&M Share, Bjaja Finance Share और SBI Share में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.

मिडकैप कंपनियों की अगर बात करें, तो Crompton Share 4.19% की उछाल के साथ 433.70 रुपये पर, जबकि Dixon Share 2.22% चढ़कर 14,173.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा स्मालकैप कंपनियों में शामिल  Hercules Share 15.97% की तेजी लेकर 599.90 रुपये पर, VMart Share 10.59% की बढ़त लेकर 4453.85 रुपये पर और BASF Share 8.72 फीसदी की उछाल के साथ 8028.55 रुपये पर पहुंच गया था.

admin

Related Posts

शेयर बाजार में आखिरी घंटे की बड़ी पलटी, सेंसेक्स 900 अंक उछला, दिखा 10 का दम

मुंबई शेयर बाजार की चाल ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन निवेशकों को जमकर हैरान किया. कभी रेड, तो कभी ग्रीन जोन में सेंसेक्स-निफ्टी कारोबार करते नजर आए, लेकिन दोपहर…

सोना-चांदी की चमक हुई फीकी, कीमतों में गिरावट, चेक करें ताजा रेट

इंदौर मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार,  बीते कारोबारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव