शनिदेव की विशेष कृपा के लिए करें यह प्रयोग, जल्द मिलेगा खुद का घर

किसी भी शनिवार के दिन प्रात:काल सुबह जल्दी उठकर स्वच्छ होकर, शुद्ध वस्त्र धारण करें। अब एक भोजपत्र लें तथा उस पर अष्टगंध से अथवा साधारण स्याही से अपनी मनोकामना लिखें। यह लिखें कि आप अपना स्वयं का मकान चाहते हैं। अपने स्वयं का घर चाहते हैं, जिसके आप स्वयं स्वामी हों। भोजपत्र को अपने सामने रखकर किसी भी माला से निम्र मंत्र की 21 माला मंत्र जाप करें। इसके बाद शनिदेव से प्रार्थना करें कि वे आपको अपना घर या मकान उपलब्ध करवा दें। अब भोजपत्र को सफेद वस्त्र में लपेटकर घर से दूर किसी वट वृक्ष की जड़ में रखकर आ जाएं।

मंत्र-।। ॐ शं शनैश्चराय नम:।।

इस प्रयोग को सम्पन्न करने के बाद आप नित्य शनिवार के दिन भगवान शनि का दान करें, शनिदेव की पूजा करें तथा प्रार्थना करें। ईश्वर ने चाहा तो अतिशीघ्र ही आप अपने घर के स्वामी होंगे।

ध्यान रखें:  शनिवार के दिन काली उड़द, काले तिल, काले फल तथा काले रंग की मिठाई का प्रयोग खाने में अधिक करें तथा काले वस्त्र (कम से कम एक वस्त्र) धारण करें।

नीलम रत्न के द्वारा शनि शांति एवं धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है लेकिन पहले किसी विद्वान से सलाह लें, फिर इसे पहनें-

मेष- नीलम धारण करने से कामकाज, रोजगार में उन्नति होगी।

वृष- नीलम धारण करने से कामकाज में उन्नति होगी, किंतु घरेलू क्लेश हो सकता है।

मिथुन- नीलम धारण करने से लाभ होगा।

कर्क- व्यापारी वर्ग के जातक के लिए नीलम धारण करना लाभकारी है। नौकरी करने वालों के लिए हानिकारक है।

सिंह- नीलम धारण करने से हानि होगी। चोरी होने का भय रहेगा।

कन्या- नीलम धारण करना लाभकारी नहीं है।

तुला- नीलम धारण करने से जमीन-जायदाद में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- नीलम धारण करना जमीन-जायदाद के लिए शुभ है किंतु  मानसिक तनाव भी रहेगा।

धनु- नीलम धारण करना शुभ है। लाभ होगा।

मकर- अत्यधिक हानि हो सकती है। अत: नीलम धारण न करें।

कुंभ- नीलम धारण करने से अल्प लाभ होगा।

मीन-  नीलम धारण करने से धन लाभ होगा।

 

admin

Related Posts

11 अप्रैल 2026 राशिफल: मेष में होगी ज्यादा भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का इनाम

मेष 11 अप्रैल के दिन कारोबार में तरक्‍की के योग हैं। मन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ…

परशुराम जयंती की तारीख को लेकर उलझन हुई दूर, 19 अप्रैल को प्रदोष काल में मनेगा जन्मोत्सव और यह है पूजा का शुभ मुहूर्त

 हर साल की तरह इस बार भी परशुराम जयंती की तारीख को लेकर लोगों में बना रहता है. इस बार कुछ लोग 19 अप्रैल को मनाने बात कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें