अंदर-बाहर हर जगह से गंदा फैट हटाने के लिए करें ये उपाय

शरीर के बाहर की तरफ जमने वाली चर्बी आराम से दिख जाती है, लेकिन जो अंदर मौजूद अंगों पर इकट्ठा होती है, उसे देखा नहीं जा सकता है। अंदर और बाहर दोनों तरफ चर्बी का अत्यधिक होना खतरनाक साबित हो सकता है। मोटापे की वजह से हार्ट डिजीज, डायबिटीज, कैंसर का खतरा बढ़ता है तो लिवर की चर्बी बढ़ने से लिवर सिरोसिस हो सकता है।

इन खतरों से बचने और पूरे शरीर की चर्बी कम करने के लिए देसी उपाय कर सकते हैं। यह उपाय पेट, जांघ, हाथ, कूल्हे, लिवर हर अंग को पतला और टोन कर सकता है। वेट लॉस होने की वजह से डायबिटीज और दिल की बीमारी से भी दूरी बनाई जा सकती है।

सुबह खाली पेट शहद में दौ लौंग डुबाकर अच्छी तरह चबाएं। शहद के साथ लौंग खाने से कई सारे औषधीय प्रभाव मिलते हैं। जैसे कि आप को इंफेक्शन से दूर रहने में मदद मिल सकती है। गले में खराश, खराब ब्लड सर्कुलेशन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं।

वेट लॉस
वजन कम करने के लिए इस उपाय को जरूर करें। यह डायजेशन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। जिससे फैट स्टोरेज कम होती है। हार्वर्ड के मुताबिक जिनका मेटाबॉलिज्म तेज रहता है, वो पूरे दिन ज्यादा कैलोरी इस्तेमाल कर पाते हैं जिससे फैट कम करने में मदद मिल सकती है।

लिवर
शहद और लौंग दोनों के अंदर लिवर को फायदा पहुंचाने वाले गुण होते हैं। यह डिटॉक्स करने में भूमिका निभाते हैं, जिससे लिवर की हेल्थ बढ़ती है। लिवर पर फैट जमने वाली बीमारी फैटी लिवर से भी राहत पाई जा सकती है।

इम्यून सिस्टम
इम्यून सिस्टम बड़ा महत्वपूर्ण है। यह बीमारियों से लड़ने और उनके कीटाणु व विषाणु को मारने का काम करता है। यह उपाय दोगुने एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लामेटरी प्रोपर्टी देते हैं। जो इम्यून सिस्टम की ताकत बढ़ाने का काम करते हैं।

मुंह के छाले
इस छोटी सी दिक्कत के कारण कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता। इसके लिए पुराने समय से लौंग और शहद का उपाय किया जाता रहा है। लौंग का पाउडर बनाएं और उसे शहद व थोड़ी हल्दी के साथ मिलाकर छालों पर लगाएं।

गले में सूजन
इसकी एंटी इंफ्लामेटरी प्रोपर्टी गले में सूजन को कम करती है। एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव किसी भी बैक्टीरिया, वायरस को नष्ट करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट सेल्स को रिपेयर करते हैं और राहत देते हैं।

मसल्स
ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में लौंग मदद करते हैं। इसके साथ शहद का कॉम्बिनेशन मसल्स रिपेयरिंग में मदद करता है। मसल्स की अकड़न, जकड़न और दर्द को दूर करने में यह काफी असरदार साबित हो सकता है।

  • admin

    Related Posts

    Winter Health Warning: सर्द मौसम में क्यों कमजोर पड़ जाता है दिल, इन लोगों के लिए खतरा ज्यादा

    जालंधर  सर्दियों के आगमन के साथ ही देश भर में हृदय रोगों के मामलों में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट…

    Lyne की नई ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच हुई लॉन्च, Bluetooth 5.3 और कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट

     नई दिल्ली Lyne ओरिजनल्स ने अपने स्मार्ट वियरेबल पोर्टफोलियो को एक्सपैंड किया है. कंपनी ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Lyne Lancer 19 Pro को लॉन्च किया है, जो कम कीमत में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

    गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

    विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

    संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

    यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

    India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत