EU और मैक्सिको को ट्रंप की सख्त चेतावनी, टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर भेजा पत्र

वाशिंगटन 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन और मैक्सिको को भी टैरिफ लेटर जारी कर दिया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी है। अमेरिका ने मैक्सिको और यूरोपीय यूनियन (EU) पर 30 फीसदी का टैरिफ लगाया है। यह टैरिफ रेट 1 अगस्त से लागू होगी।

अपने टैरिफ लेटर में डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको को अमेरिका में ड्रग्स तस्करी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं ट्रंप ने कहा है कि ईयू की वजह से व्यापार में असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने छह व्यापारिक साझेदारों का टैरिफ लेटर जारी किया था। इसमें लीबिया, अल्जीरिया, इराक, मोल्दोवा, फ्लीपीन्स और ब्रुनोई शामिल थे। डोनाल्ड ट्रंप 20 से ज्यादा देशों के लिए टैरिफ का ऐलान कर चुके हैं। इनमें म्यांमार, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और जापान भी शामिल है। गौर करने वाली बात है कि टैरिफ से डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगियों को भी नहीं बख्शा है। वहीं भारत को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। फिलहाल अमेरिका ने भारत को टैरिफ लेटर नहीं भेजा है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होने की उम्मीद है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अल्जीरिया, इराक और लाबिया पर 30 फीसदी और ब्रुनेई, मोल्दोवा पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाया है। वहीं फिलीपीन्स पर 20 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप कजाकिस्तान, कंबोडिया, बोस्निया, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, मलेशिया, कोरिया, इंडोनेशिया और ब्राजील के लिए भी टैरिफ का ऐलान कर चुके हैं। अमेरिका ने कहा है कि 10 फीसदी की बेसिक ड्यूटी पहले की ही तरह बरकरार रहेगी।

किस देश पर कितना टैरिफ
अमेरिका ने ब्राजील पर सबसे ज्यादा 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है। दूसरे नंबर पर म्यांमार और लाओस पर 40-40 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। कंबोडिया और थाईलैंड पर 36 फीसदी, बांग्लादेश और सर्बिया पर 35 फीसदी, इंडोनेशिया पर 32, बोस्निया और हर्जेगोविना पर 30 फीसदी, दक्षिण अफ्रीका पर 30 फ्रतिशत, जापान, कजाखस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और ट्यूनीशइया पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया गया है।

 

admin

Related Posts

मालेगांव की नई मेयर नसरीन शेख: बुर्के वाली मेयर, जानिए उनके अधिकार और जिम्मेदारियां

मालेगांव मालेगांव नगर निगम (MMC) के मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन शेख (Nasreen Sheikh) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर…

13 देशों के 200 मेहमान, संस्कृत मंत्र और भारतीय रस्में: इटली के युवक ने मुंबई की बाला से की शादी

झुंझुनूं  जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह