ट्रंप की नई टीम तैयार, 20 जनवरी को शपथ, इस दौरान ट्रंप के अलावा कई अन्य राजनेताओं से मिलेंगे जयशंकर

नई दिल्ली
विदेशमंत्री एस जयशंकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में अपने देश की सत्ता की बागडोर संभालेंगे। विदेश मंत्री शपथ ग्रहण के लिए होने वाली इस यात्रा के दौरान आने वाले ट्रंप प्रशासन के नए प्रतिनिधियों के साथ भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी और संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के मसले पर बातचीत करेंगे।

ट्रंप के अलावा कई अन्य राजनेताओं से मिलेंगे जयशंकर
विदेश मंत्रालय के अनुसार नए अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ मेल-मुलाकातों के अलावा जयशंकर यात्रा के दौरान ट्रंप के शपथ में आने वाले कुछ अन्य विदेशी राज नेताओं-राजनयिकों के साथ भी बैठक करेंगे। अमेरिका के नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सत्ता संभालने के लिए बनी ट्रम्प-वैंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर विदेशमंत्री वॉशिंगटन जाएंगे।

नेतन्याहू भी पहुंच रहे अमेरिका
ट्रंप के शपथ में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तथा अर्जेंटीना के राष्ट्रपति समेत कुछ देशों के शासनाध्यक्षों के साथ-साथ तमाम देशों के राजनयिक प्रतिनिधि भी अमेरिका पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की यह दूसरी पारी एक चुनावी ब्रेक के बाद होगी। राष्ट्रपति पद के लिए 2020 में हुए चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप को परास्त कर लगातार दूसरी बार सत्ता में आने से रोक दिया था। हालांकि 2024 के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को शिकस्त देकर उन्होंने न केवल अमेरिका की राजनीति को फिर से बदल दिया है बल्कि दुनिया भर में उनकी वापसी को लेकर हलचलें तेज है।

ट्रंप शासन में कैसे होंगे भारत-अमेरिका के संबंध?
ट्रंप की अमेरिका प्रथम की नीति के साथ व्यापार-कारोबार से जुड़ी नीतियों में व्यापक बदलाव करने की उनकी घोषणाओं से दुनिया के राजनयिक-वाणिज्यिक जगत में शंका-आशंका के सवाल और चिंताएं हैं। वैसे ट्रंप के सत्ता में आने के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में किसी बड़े उथल-पुथल की न कोई आशंका है और न ही संकेत। भारत से संबंधों को लेकर अमेरिका में दलीय राजनीति की कोई अड़चन नहीं है। डेमोक्रेटिक पार्टी तथा ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी दोनों मजबूत सहयोग-साझेदारी के पैरोकार रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर जाहिर तौर पर दोनों देशों के रिश्तों के इस स्थायित्व और नीतियों की निरंतरता को आगे बढ़ाने पर ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

admin

Related Posts

नेपाल की जनता को झटका: संकट के कारण सरकार ने हफ्ते में दो दिन छुट्टी की घोषणा

नेपाल पड़ोसी देश नेपाल इस वक्त एक गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार हो रही भारी गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे…

एअर इंडिया का बड़ा फैसला: इजरायल उड़ानें स्थगित, यात्रियों की चिंता बढ़ी

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच एअर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने तेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?