महिला अधिकारी पर ट्रंप की तीखी टिप्पणी! बोले—‘उनके होंठ रुके तो मैं चौंक जाऊंगा’

वाशिंगटन 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपनी ही महिला अधिकारी को लेकर की गई टिप्पणी चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केरोलाइन लेविट की तारीफ करते हुए 'होंठ जैसे मशीन गन' जैसी बातों का इस्तेमाल किया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी ट्रंप उन्हें लेकर इस तरह की टिप्पणियां कर चुके हैं। लेविट के नाम सबसे युवा प्रेस सचिव होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रंप लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच वह लेविट का जिक्र करते हैं। वह कहते हैं, 'आज हम अपनी सुपरस्टार को लेकर आए हैं। केरोलाइन। वो शानदार हैं न?' ट्रंप के इस सवाल पर भीड़ शोर मचाकर प्रतिक्रिया देती है। इसके बाद ही वह उनके शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणियां करते हैं।

वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'जब वो टीवी पर जाती हैं, फॉक्स पर। मेरा मतलब है कि वो उन्हें दबाते हैं, दबाते हैं…। जब वह अपने इस खूबसूरत चेहरे के साथ खड़ी होती हैं और वो होंठ, जो रुकते ही नहीं है और मशीन गन की तरह चलते हैं।' ट्रंप इस बारे में बात करते हुए अजीब आवाजें भी निकालते हैं।

ट्रंप ने कहा, 'उन्हें (लेविट) को कोई डर नहीं है…। क्योंकि हमारी नीतियां सही हैं। हमारे पास फीमेल स्पोर्ट्स में मेल नहीं हैं…। हमें हर जगह ट्रांसजेंडर भेजने की जरूरत नहीं है। हमें अपनी सीमाएं खोलकर रखने की जरूरत नहीं है, जहां जेलों से हर जगह से दुनियाभर से लोगों को आने की अनुमति हो। ऐसे में उनके पास थोड़ा आसान काम है। मैं दूसरी तरह का प्रेस सचिव नहीं बनना चाहूंगा।'

अगस्त में ट्रंप ने कहा था, 'वही चेहरा है, वही दिमाग है, वही होंठ हैं और वो जिस तरह से चलते हैं। वो ऐसे हिलते हैं, जैसे कि कोई मशीन गन हों।' उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि किसी के पास केरोलाइन से अच्छी प्रेस सेक्रेटरी रही होगी।'

खास बात है कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में यानी 2019 से 2021 के बीच लेविट असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी थीं। कांग्रेस इलेक्शन में हार का सामना करने के बाद उन्होंने जनवरी में वाइट हाउस कार रुख किया था और प्रेस सेक्रेटरी बनी थीं।

admin

Related Posts

तेल संकट के मद्देनजर केंद्र ने लिया बड़ा निर्णय, 40 पेट्रोकेमिकल पर कस्टम ड्यूटी को किया जीरो

नई दिल्‍ली ईरान युद्ध के कारण बढ़ते तेल संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू उद्योगों को बचाने के लिए 40 महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क (Customs Duty) को…

सर्वे 2025: रोजगार में वृद्धि, 61.3 करोड़ लोग रोजगार में, महिलाओं की सैलरी वृद्धि पुरुषों से अधिक

नई दिल्ली देश में बेरोजगारी दर 2025 में थोड़ी घटकर 3.1% हो गई है। यह आंकड़ा 2024 में 3.2% था, यानी मामूली सुधार जरूर हुआ है। यह जानकारी सरकार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी