चीन का नाम लेकर ट्रंप ने फिर दी चेतावनी, कनाडा और कार्नी पर तीखा हमला

विदेश 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को चेतावनी दी है। चीन के साथ व्यापारिक डील करने की मंशा रखने वाले कार्नी को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वह ऐसे किसी समझौते पर आगे बढ़ते हैं, तो अमेरिका बहुत बड़ा कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि चीन कनाडा पर कब्जा कर ले। गौरतलब है कि कार्नी की चीन यात्रा के बाद जब इस तरह की संभावना जताई जा रही थी, तभी ट्रंप ने कार्नी को ऐसी किसी डील पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। इतना ही नहीं अमेरिका की धमकी के बाद कनाडा ने भी नरम रुख अपनाते हुए कहा था कि वह ऐसी कोई डील नहीं करने जा रहे।

रविवार को एयरफोर्स वन में सवार राष्ट्रपति ट्रंप से जब एक बार फिर से कनाडा द्वारा इस डील पर आगे बढ़ने की बात कही गई, तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते कि चीन कनाडा पर कब्जा कर ले। अगर कनाडा यह व्यापारिक सौदा करता है, जो शी जिनपिंग करना चाहते हैं, तो चीन कनाडा के ऊपर हावी हो जाएगा। ऐसा होने के बाद वह सबसे पहला काम आइस हॉकी को खत्म करने का करेंगे।"

बड़ा कदम उठाएंगे: ट्रंप

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप से जब पूछा गया कि अगर कनाडा ऐसा कोई समझौता करता है, तो अमेरिका की प्रतिक्रिया क्या होगी। ट्रंप ने इसका जवाब देते हुए कहा, "अगर वह चीन के साथ कोई समझौता करते हैं, तो हां, हम कोई बहुत बड़ा कदम उठाएंगे।"

आपको बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति कि कनाडा को लेकर यह तल्ख टिप्पणियां ऐसे समय में सामने आई हैं, जब वह ईरान के प्रति थोड़े नरम नजर आ रहे हैं। इस मुद्दे को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तेहरान लगातार अमेरिकी सरकार से बात कर रहा है। हालांकि, इसके बीच मध्य-पूर्व और अरब क्षेत्र में लगातार अमेरिकी सेना की तैनाती बढ़ रही है।
ट्रंप की धमकियों के बाद झुका कनाडा?

अमेरिका में ट्रंप का शासन आने के यूरोपीय देश और तमाम नाटो सहयोगी देश अब अमेरिका का विकल्प खोजते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में पहले कनाडा और उसके बाद ब्रिटेन के नेताओं ने चीन की यात्रा की थी। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्को कार्नी की जनवरी में हुई चीन यात्रा के दौरान यह संभावना जताई जा रही थी कि दोनों देशों के बीच में एक व्यापारिक समझौता हो सकता है। हालांकि, बाद में ट्रंप ने 100 फीसदी टैरिफ की धमकी दे दी। इसके बाद कनाडा की तरफ से साफ किया गया कि वह चीन के साथ किसी तरह के व्यापारिक समझौते पर आगे नहीं बढ़ रहे हैं।

ओटावा में पत्रकारों से बात करते हुए कार्नी ने कहा, “चीन के साथ हमने पिछले कुछ वर्षों में पैदा हुई कुछ समस्याओं को ठीक करने के लिए कदम उठाए हैं।” उन्होंने चीन में बने इलेक्ट्रिक वाहनों, कृषि उत्पादों और मछली उत्पादों जैसे व्यापारिक मुद्दों का जिक्र किया।

आपको बता दें, राष्ट्रपति ट्रंप के शासन में आने के बाद से ही लगातार अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में दरार आती जा रही है। ट्रंप के शुरुआती समय में वहां पर जस्टिन ट्रूडो का शासन था। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से उन्हें गवर्नर कहकर संबोधित किया था। ट्रंप लगातार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य कहते नजर आते हैं। दोनों देशों के बीच में लगातार तल्खी देखने को मिल रही है।

admin

Related Posts

तेल संकट में सऊदी अरब और UAE से राहत, भारत के लिए कई टैंकर भेजे गए, सरकार ने दी जानकारी

मुंबई  अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से भारत सहित कई देशों में ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।…

जंग खत्म करेंगे, लेकिन… – ईरान का अमेरिका को दो शर्तों के साथ सीधा जवाब, 9 अप्रैल तक खत्म हो सकता है युद्ध!

वाशिंगटन/ तेहरान  अमेरिका अब ईरान जंग खत्म करने को रेडी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने का दावा है कि कि ईरान अब युद्ध नहीं लड़ना चाहता. वह समझौता करना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 2-0 से हराकर ईएफएल कप का खिताब जीता

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 2-0 से हराकर ईएफएल कप का खिताब जीता

टीम इंडिया का अफ्रीका सीरीज के लिए ऐलान, अनुष्का शर्मा की एंट्री से माहौल गरम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का अफ्रीका सीरीज के लिए ऐलान, अनुष्का शर्मा की एंट्री से माहौल गरम

रिंकू सिंह को सीएम योगी से मिलेगी सरकारी नौकरी, आज नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
रिंकू सिंह को सीएम योगी से मिलेगी सरकारी नौकरी, आज नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड के बीच होगी 4 टेस्ट की बड़ी सीरीज

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड के बीच होगी 4 टेस्ट की बड़ी सीरीज

भारत का क्रिकेट कैलेंडर: 18 महीने तक नॉनस्टॉप मुकाबले, आराम के लिए भी नहीं मिलेगा वक्त

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
भारत का क्रिकेट कैलेंडर: 18 महीने तक नॉनस्टॉप मुकाबले, आराम के लिए भी नहीं मिलेगा वक्त

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया