वाइट हाउस में नेतन्याहू से ट्रंप की मुलाकात होने वाली है और इस पर दुनिया भर की नजरें, बंद कर दी UN एजेंसी की फंडिंग

वाशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में इजरायल और हमास के बीच लागू सीजफायर को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से होने वाली मीटिंग से पहले कहा कि यह तय नहीं है कि सीजफायर बना रहेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं कोई गारंटी नहीं दे सकता कि शांति बनी रहेगी। वाइट हाउस में नेतन्याहू से ट्रंप की मुलाकात होने वाली है और इस पर दुनिया भर की नजरें हैं। इजरायल का कहना है कि वह सीजफायर बढ़ाने को लेकर सहमत है, लेकिन हमास को समझना होगा। वहीं हमास भी इस पर राजी है, लेकिन उसके समर्थक इसे इजरायल की हार के तौर पर प्रचारित कर रहे हैं, जिससे नेतन्याहू सरकार पर इजरायल के भीतर दबाव बन रहा है।

इस बीच एक अहम खबर है यह डोनाल्ड ट्रंप एक नए आदेश पर साइन करने वाले हैं। इसके तहत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अमेरिका हट जाएगा। इसके अलावा फिलिस्तीनी रिफ्यूजियों की मदद करने वाली संस्था UNrwa की फंडिंग में भी रोक की तैयारी है। इस पर बाइडेन प्रशासन ने ही रोक लगा दी थी, जिसे ट्रंप आगे बढ़ाने वाले हैं। इस तरह फिलिस्तीनियों की मदद में भी कटौती होगी और यूएन की संस्था पर भी असर होगा। दरअसल हमास और इजरायल के बीच भले ही सीजफायर लागू है, लेकिन दोनों की ओर से इसे जीत के तौर पर प्रचारित करने से तनाव की स्थिति बनी हुई है। बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल से रवाना होने के दौरान कहा कि हम हमास पर जीत को लेकर चर्चा करेंगे।

हालांकि उन्होंने यह नहीं समझाया कि वह कैसे हमास से समझौते को जीत बता रहे हैं। वहीं हमास की ओर से भी कहा जा रहा है कि इजरायल का सीजफायर के लिए राजी होना उसकी जीत है। राहत की बात यह है कि हमास ने मध्यस्थ देश मिस्र को बता दिया है कि वह सीजफायर के दूसरे राउंड पर चर्चा के लिए तैयार है। हमास के एक अधिकारी ने कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं कि मध्यस्थों की ओर से चर्चा के लिए बुलावा आ जाए। वहीं एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि इजरायल को नरसंहार का दोषी करार दिया जाए। एमनेस्टी के हेड एगनेस कॉलमार्ड ने कहा कि भले ही सीजफायर लागू है, लेकिन हम बीते 15 महीनों में हुए कत्लेआम को भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यदि आपको भविष्य की चिंता है तो गुजरे वक्त का भी ख्याल करना होगा।

इजरायल अब भी कर रहा फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में हमले
फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी वाफा का दावा है कि अब भी इजरायल की सेना वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में अभियान छेड़े हुए है। उसकी ओर से लगातार 14 दिनों से हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में अब तक 25 नागरिक भी मारे गए हैं। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। वहीं बड़ी संख्या में घर भी तबाह हुए हैं।

  • admin

    Related Posts

    झुलसाने वाली गर्मी की जगह बरसेगा पानी, जम्मू-कश्मीर से झारखंड तक आंधी-तूफान का दौर, जानें अपडेट

     दिल्ली देश के 15 से अधिक राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. अप्रैल महीने की शुरुआत होने जा रही है और आमतौर पर इस समय…

    महान कवि माइकल मधुसूदन दत्त के वंशज हुए ‘भगवा’, लिएंडर पेस ने बंगाल के विकास के लिए मिलाया हाथ

     दिल्ली खेल की दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाने वाले महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने सोमवार को राजनीति के ‘कोर्ट’ पर अपनी नयी पारी की शुरुआत की. नयी दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात