कमिंस से पंगा और जुर्माना पक्का! जेडन सील्स को ICC की सख्त चेतावनी

बारबाडोस
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बारबाडोस में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में दबाव में रखा है। खराब अंपायरिंग के कारण ये मैच काफी विवादों में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ थर्ड अंपायर ने कई गलत निर्णय दिए हैं। इन सबके बावजूद वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला है। मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पवेलियन लौटने का इशारा किया था, जिसके लिए आईसीसी ने उनपर जुर्माना लगाया है।
 
आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स पर बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 55वें ओवर में हुई, जब सील्स ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को आउट करने के बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने के लिए इशारा किया था। कमिंस 28 रन बनाकर आउट हुए थे।

आईसीसी आचार संहिता के तहत सील्स ने धारा 2.5 का उल्लंघन किया है जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने या ऐसे इशारे करने से संबंधित है जिससे बल्लेबाज आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकता है। आईसीसी ने कहा कि 23 वर्ष के सील्स ने अपराध स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। सील्स ने आईसीसी आचार संहिता का लेवल एक का अपराध किया है और उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया चूंकि यह 24 महीने के भीतर उनका दूसरा अपराध था ।

सील्स के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट कर दिया था। हालांकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर आउट करने का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 10 रन की बढ़त हासिल कर सके। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 190 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

     नई दिल्ली एविएशन सेक्टर आज के दौर में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले इंडस्ट्रीज में से एक बन चुका है, जहां करियर के कई नए रास्ते खुल रहे हैं.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम