‘केबीसी 16’ के सेट पर ‘भूल भुलैया 3’ की प्रमोशन में नहीं दिखाई दी तृप्ति डिमरी

मुंबई,

बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन और विद्या बालन अपनी आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का प्रचार करने के लिए क्विज आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नजर आएंगे।

रूह बाबा की भूमिका को फिर से निभाने वाले अभिनेता सूट पहने हुए दिखाई देंगे। वहीं, मंजुलिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन साड़ी में नजर आएंगी। हालांकि, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में नहीं दिखाई देंगी। तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित नेने गुजरात में नवरात्रि समारोह के दौरान भी प्रमोशन में नजर नहीं आई थी। यहां कार्तिक और विद्या को गरबा करते हुए देखा गया था।

रोहित शेट्टी की “सिंघम” के साथ बॉक्स-ऑफिस पर टकराने वाली फिल्म का ट्रेलर 9 अक्टूबर को लॉन्च  किया गया था। जिसमें बताया गया था कि इस बार कार्तिक के रूह बाबा को विद्या और माधुरी द्वारा निभाई गई दो मंजुलिका से मुकाबला करना होगा।

11 अक्टूबर को कार्तिक ने विद्या के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” के एक ट्रेन सीन को फिर से बनाया, लेकिन वीडियो में तृप्ति डिमरी नजर नहीं आई।

“भूल भुलैया 3” हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया’ का अगला पार्ट है। भूल भुलैया’ में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अभिनय किया था। यह फिल्म मलयालम सुपरस्टार फहाद फाजिल के पिता फाजिल द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म ‘मणिचित्राथु’ की हिंदी रीमेक है। कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ में अक्षय की जगह ली और रूह बाबा के किरदार में उतर गए।

‘भूल भुलैया 2’ की बात करें तो इसमें कार्तिक ने कियारा आडवाणी के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस किया था। वहीं, इसके तीसरे पार्ट में वह ‘एनिमल’ स्टार तृप्ति डिमरी के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी हैं। ‘भूल भुलैया 3’ का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और सिने1 स्टूडियोज ने किया है।

  • admin

    Related Posts

    सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान और परिवार के अन्य सदस्यों ने की मुलाकात

    मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया…

    रिहाई के बाद राजपाल यादव का पहला बयान—तिहाड़ के बाहर बोले, मुझे हर वर्ग से मिला अपार स्नेह

    मुंबई एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं। सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एक्टर को 17 फरवरी की शाम 5 बजे तिहाड़ जेल से रिहा कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर