तृप्ति डिमरी ने करोड़पति बिजनेसमैन के साथ रोमांटिक पलों को किया कंफर्म, क्या शादी की खबर है?

मुंबई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान बना ली है. मगर तृप्ति प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. तृप्ति के लेटेस्ट पोस्ट ने उनकी डेटिंग लाइफ को हवा दे दी है. फैंस का मानना है कि वो प्यार में हैं. 

चर्चा में तृप्ति की पोस्ट

दरअसल, तृप्ति डिमरी ने हाल ही में धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. तृप्ति की बर्थडे पार्टी में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट खास मेहमान बने थे. सैम ने तृप्ति की बर्थडे पार्टी की झलक भी फैंस को दिखाई थी. अब एक्ट्रेस ने जश्न की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. 

मगर एक खास तस्वीर ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. सेलिब्रेशन की एक फोटो में तृप्ति डिमरी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट की बांहों में दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूसरे को बांहों में लेकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है. 

रिश्ता किया कंफर्म?

तृप्ति डिमरी को सैम संग कोजी होता देख फैंस उनके रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं. फैंस का मानना है कि तृप्ति ने सैम संग अपना रिश्ता इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है. फैंस दोनों को साथ देखकर काफी ज्यादा खुश हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं. 
तृप्ति और सैम  के लंबे समय से डेटिंग की चर्चा है. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. दोनों कई दफा साथ में वेकेशन एन्जॉय करते हुए भी नजर आ चुके हैं. हालांकि, उन्होंने कभी ऑफिशियली अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा.  

तृप्ति वर्क फ्रंट पर अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. एक्ट्रेस अब जल्द ही बिग बजट फिल्म 'स्प्रिट' में दिखाई देने वाली हैं. वहीं दूसरी तरफ तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बात करें तो वो एक मॉडल के तौर पर काम कर चुके हैं. अब वो बिजनेस की दुनिया में एक्टिव हैं. वो कई रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं, जिससे वो तगड़ी कमाई करते हैं. 

admin

Related Posts

बीच पर बैकलेस मोनोकनी में मीरा राजपूत का स्वैग, शाहिद की पत्नी की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

मुंबई  शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर फिल्मी पर्दे से दूर होकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं. मीरा बिजनेसवुमन हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. मीरा…

मेरे साथ काम करना मुश्किल समझते हैं लोग– तापसी पन्नू ने बताई सच्चाई

मुंबई तापसी पन्नू इन दिनों फिल्म अस्सी को लेकर छाई हुई हैं। तापसी ने हमेशा एक बोल्ड और सोसाइटी के महत्वपूर्ण सब्जेक्टस पर बनी फिल्मों में काम किया है। तापसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन

अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब