ट्रिपल मर्डर केस: आरोपियों की ‘विजय’ फोटो वायरल, खंजर समेत सबूत बरामद

धमतरी

रायपुर के युवकों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों ने पुलिस वाहन में बैठकर बेशर्मी से विक्ट्री पोज देते हुए फोटो खिंचवाई. वारदात के बाद आरोपियों के माथे में शिकन तक नहीं हैं. इधर पुलिस ने घटनास्थल से खूनी वारदात में इस्तेमाल खंजर भी बरामद कर लिया है. मामले में 2 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं ढाबे में मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो घटना से जुड़ा बताया जा रहा है.

ट्रिपल मर्डर से सनसनी
धमतरी के भोयना में अन्नपूर्ण ढाबा के सामने पूरी वारदात हुई है. जहां मथुराडीह मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबा पर खाना खाने के बाद पैसे मांगे जाने से आरोपी आक्रोशित हो गए. ढाबे में रखी कुर्सियों में तोड़तोड़ शुरू कर दी. इस बीच ही वहां रायपुर कुछ दोस्त खाना खाने पहुंचे. बताया जा रहा है कि उनके गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया. सूत्र बताते हैं कि आरोपियों में से एक ने युवाओं से बीड़ी की मांग की थी. यहीं से विवाद की शुरुआत हुई. आरोपी भीड़ पर टूट पड़े. चाकू से युवाओं पर हमला कर दिया.

रातभर छानबीन के बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-दो आरोपियों को तत्काल हिरासत में ले लिया था. बाक़ी आरोपी फरार हो गए थे. रातभर चली छानबीन के बाद सुबह होते-होते सभी आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. सूत्र बताते हैं कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है.

आरोपी आस-पास के गांवों में रहने वाले
धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि सभी संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. विवेचना प्रारंभिक स्तर पर है. आज शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. ये सभी आरोपी मथुराडीह, भोयना और कोर्रा जैसे आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं.

  • admin

    Related Posts

    बस्तर में गूंजेगी रफ्तार, बाइकर्स मीट बनेगा पर्यटन बढ़ाने का नया जरिया

    जगदलपुर. बस्तर अब अपनी पहचान बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है, जहां पहली बार बस्तर राइडर्स मीट 2026 का आयोजन कर इसे एडवेंचर टूरिज्म के…

    केआईटीजी 2026: मिडफील्ड की रणनीति और गोलकीपिंग में कमाल का खेल

    केआईटीजी 2026: मिडफील्ड की कमान से लेकर गोलकीपिंग के कमाल तक  कप्तान किरण ने छत्तीसगढ़ को फुटबॉल फाइनल में पहुंचाया मेजबान महिलाएँ हॉकी में कांस्य के लिए भिड़ेंगीं रायपुर  कप्तान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा