नेब सराय थाना क्षेत्र देवली गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या

नई दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र देवली गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला प्रकाश में आया है, जहां एक परिवार के ही तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। वारदात के दौरान मृतक का बेटा सुबह 5 बजे जिम के लिए गया था। जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि उसके परिवार के तीन लोगों की हत्या हो चुकी थी। फर्श पर खून ही खून था। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हैं।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, नेब सराय इलाके में एक परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान राजेश (55), कोमल (47) और कविता (23) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह 5 बजे से लेकर 7 बजे के बीच हुई है।

मृतक के एक पड़ोसी ने बताया कि सुबह घटना के समय अधिकतर लोग सोए हुए थे। उसने कहा, “मैं सो रही थी। जब लोग इकठ्ठा हुए तो मैं वहां गई थी। परिवार का लड़का 5 बजे जिम गया हुआ था। वह बाहर से ताला लगाकर गया था। जब वह जिम से आया तो घर में खून ही खून था। तीन लोगों की हत्या हुई है।”

बता दें कि बीते दिनों मंगोलपुरी इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस को जब इस घटना की जानकारी दी गई तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल से पुलिस को खाली कारतूस भी मिले हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक पंकज कपड़े के व्यवसाय में था। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में हाथ रहा है। आरोपी मृतक के ही पड़ोसी बताए जा रहे हैं।

वही दिल्ली में लगातार होती घटनाओं को लेकर एक तरफ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आज सुबह दिल्ली के नेब सराय में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है।

आतिशी ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज सुबह नेब सराई में ट्रिपल मर्डर हुआ। दिल्ली में दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं, गोलियां चल रही रही हैं, खुलेआम ड्रग्स बिक रहे हैं। केंद्र सरकार की दिल्ली में एक ही जिम्मेदारी है – दिल्ली वालों को सुरक्षा देना। वो अपनी ज़िम्मेदारी में पूरी तरह फेल हैं।”

admin

Related Posts

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का असर: अभी और सताएगा बदलता मौसम

 दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ पड़ी इन बौछारों ने लोगों…

Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित