औद्योगिक क्षेत्र बलियरी में विस्‍फोट से शहीद हुए श्रमिकों के स्‍मारक पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

औद्योगिक क्षेत्र बलियरी में विस्‍फोट से शहीद हुए श्रमिकों के स्‍मारक पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

दो मिनट का मौन रख शहीद श्रमिको के आत्मा की शाति के लिए की गई प्रार्थन

 सिंगरौली
औद्योगिक क्षेत्र बलियरी में 5 जुलाई, 2009 को हुये  भीषण विस्‍फोट हादसे में 22 श्रम सेवक शहीद हो गये थे । शहीद श्रम सेवकों को गनियारी प्‍लाजा के पास के स्थित स्‍मृति स्‍मारक पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री , नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा एवं विभिन्‍न औद्योगिक कम्‍पनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा शहीदों के स्‍मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते श्रद्धांजलि दी गई है । तथा  दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के आत्‍मा की शांति हेतु ईश्‍वर से कमाना की गई ।

     इस अवसर पर विधायक सिंगरौली श्री शाह ने श्रमिको श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे याद किया। उन्होने कहा कि वो दिन अत्यन्त ही दुखद क्षण लेकर आया जब बलियरी विस्फोट मे हमारे 22 श्रमिक शहीद हो गये थे।  ऐसी घटना दोबारा घटित न हो इसके लिए सभी कंम्पनियां सुरंक्षा व्यवस्था के संबंध मे विधिवत कार्यक्रमो आयोजन कर लोगो को जागरूक करे। समय समय पर अपने सुरक्षा व्यवस्था की जॉच करे। उन्होने कहा कि जिले मे स्थापित कम्पनियो सुरंक्षा नियमो का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करे। आज भी उस घटना को जिले के नागरिक भूल नही पाये है शहीद हुये श्रमिको के परिवारो से भेटकर उनके समस्याओ के संबध मे जानकारी लेकर उनका हर संभव मदद किया जाये।शहीद श्रमिको नमन करते हुयें महापौर ने कहा कि  एक्सप्लोसिव की गाड़िया शहर के बीच से गुजरती है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती  समय समय पर इनकी सुरंक्षा जॉच की जाये। सभी कंम्पनियो मे  निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार सुरंक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा  समय समय पर सुरंक्षा व्यवस्था की आडिट भी कराये।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने शहीद श्रमिको को नमन करते हुये कहा कि सभी कंम्पनिया सुरंक्षा नियमो अधिनियमो का शत प्रतिशत पालन करे।ताकि कोई भी दुर्घटना घटित न हो मै शहीद हुये श्रमिको को अंतरमन श्रद्धांजली अर्पित करता हू।उन्होने कहा कि जिस तरह से वाहन चलाते समय हेलमेट, बेल्ट से अपनी सुरंक्षा की जाती है उसी तरह से किसी भी कार्य सुरंक्षा अत्यन्त आवश्यक है। किसी भी दुर्घटना के होने पर अत्यन्त कष्ट होता है। सभी कम्पनियो को सुरंक्षा नियमो का पालन करना अनिवार्य है जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए कंम्पनियो के वरिष्ट अधिकारी सुरंक्षा नियमो की जॉच करे। साथ कहा गया कि जिला प्रशासन द्वारा भी समय समय पर औद्योगिक कम्पनियो की आकस्मिक रूप से सुरक्षा जॉच कराई जायेगी।इस अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, समाजसेवी रतिभान प्रसाद, नगर निगम के सहायक यंत्री एस एन द्विवेदी, सहायक विधि अधिकारी अक्षत उपाध्याय , प्रभारी अधिकारी नवजीवन बिहार संतोष तिवारी, उपयंत्री अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक विशाल सोनी, एवं श्रम विभाग से श्रम अधिकारी एवं श्रमिको के परिजन एवं श्रमिक गण उपस्थित रहे

  • admin

    Related Posts

    एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच का फैसला: पति-पत्नी के अप्राकृतिक संबंध को अपराध नहीं माना, पति को मिली

    ग्वालियर   मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध के मामले में पति को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा है कि पति-पत्नी के बीच…

    टीटी नगर में 347 को अंतिम नोटिस, सीमांकन पूरा, 100 से ज्यादा झुग्गियों को हटाने की तैयारी

    भोपाल   बड़ा तालाब कैचमेंट एरिया साफ करने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स एक सप्ताह बाद दोबारा अपनी कार्रवाई शुरू करने जा रही है। नगर निगम, बिल्डिंग परमिशन शाखा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI