सराय काले खां से मोदिपुरम तक नमो भारत ट्रेनों के लिए ट्रायल रन सफल, कभी भी शुरू हो सकता है संचालन

नई दिल्ली/मेरठ

भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना के तहत NCRTC ने सराय काले खां से मोदिपुरम तक नमो भारत ट्रेनों के लिए ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस ट्रायल के दौरान यात्रा का समय 48 से 52 मिनट के बीच रहा. अब नमो भारत का संचालन किसी भी दिन शुरू हो सकता है, जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. उम्मीद जताई जा रही है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जुलाई में सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच यात्रा प्रारंभ हो जाएगी. इस 82 किलोमीटर की दूरी को ट्रेन ने एक घंटे से भी कम समय में तय किया, जिससे सिस्टम की प्रभावशीलता की जांच की गई.

RRTS के पूरे कॉरिडोर का ट्रायल रन पूरा
इस परीक्षण के दौरान नमो भारत ट्रेनें पूरे कॉरिडोर में अधिकतम 160 किमी/घंटा की गति से सुचारू रूप से चलीं. सभी स्टेशनों पर निर्धारित समय सारणी के अनुसार रुकते हुए ट्रेन ने समय का पूरी तरह से पालन किया. इस ट्रायल के साथ-साथ मेरठ मेट्रो की ट्रेनें भी उसी मार्ग पर संचालित की गईं, और सभी तकनीकी प्रणालियों ने सही ढंग से कार्य किया. NCRTC द्वारा स्थापित ETCS Level-3 हाइब्रिड सिग्नलिंग सिस्टम ने इस स्तर पर विश्व स्तर पर पहली बार प्रदर्शन किया और यह पूरी तरह सफल रहा. सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (PSDs) भी सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं.

एक ही ट्रैक पर मेट्रो-RRTS
वर्तमान में दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का 55 किलोमीटर लंबा खंड यात्रियों के लिए चालू हो चुका है, जिसमें 11 स्टेशन शामिल हैं. शेष 4.5 किलोमीटर (सराय काले खां से न्यू अशोक नगर) और 23 किलोमीटर (मेरठ साउथ से मोदिपुरम, मेरठ) पर अंतिम कार्य और परीक्षण दौड़ तेजी से चल रही है.

वर्तमान में 11 स्टेशनों के बीच हो रहा सफर
वर्तमान में नमो भारत का संचालन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ के मेरठ साउथ स्टेशन तक 55 किलोमीटर के कॉरिडोर में 11 स्टेशनों के साथ हो रहा है. रविवार को 82 किलोमीटर के ट्रायल में सभी 15 स्टेशनों का परीक्षण किया गया. कॉरिडोर के शेष हिस्से, जिसमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 4.5 किलोमीटर तथा मेरठ में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच लगभग 23 किलोमीटर शामिल हैं, में फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है.

मेरठ मेट्रो 23 किमी में 13 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी
मेरठ साउथ और मोदीपुरम डिपो के बीच मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन सफल रहा. यह देश में पहली बार है जब नमो भारत ट्रेनों के बुनियादी ढांचे पर स्थानीय मेट्रो सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. मेरठ मेट्रो 13 स्टेशनों के साथ 23 किलोमीटर के क्षेत्र में संचालित होगी, जिसमें 18 किलोमीटर का हिस्सा ऊंचा और 5 किलोमीटर का हिस्सा भूमिगत होगा.

  • admin

    Related Posts

    Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

    नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

    दिल्ली से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन पकड़ा गया, ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़

    नई दिल्ली   दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए उसके हैंडलर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा