बिना उड़े करें राजस्थान से लेकर अमेरिका और दुबई की सैर, ग्वालियर व्यापार मेले में हाईटेक हेलिकॉप्टर

ग्वालियर.

व्यापार मेले में एक अत्याधुनिक वर्चुअल हेलिकाप्टर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह हेलिकॉप्टर असल में उड़ता नहीं है, लेकिन इसमें बैठने वालों को दुनिया के खूबसूरत शहरों की सैर का असली अहसास होता है। झूले सेक्टर में लोगों की नजर सबसे पहले इसी हेलिकॉप्टर पर जा रही है। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक हर कोई इसके पास रुककर इसे देखने और इसके बारे में जानकारी लेने को उत्सुक नजर आ रहा है। यह हेलिकॉप्टर लोगों को अमेरिका, दुबई, समुद्र और राजस्थान की सैर करवा रहा है।

इसके अंदर बैठते ही ऐसा महसूस होता है जैसे सचमुच हेलिकॉप्टर में सवार हो गए हों। इसमें हेलिकॉप्टर जैसी सीटिंग व्यवस्था की गई है। इसके अंदर जैसे ही शो शुरू होता है, स्क्रीन पर आसमान, बादल और नीचे दिखता शहर नजर आने लगता है। कुछ ही पलों में दर्शक खुद को अमेरिका के ऊंचे-ऊंचे गगनचुंबी भवनों, दुबई की चमचमाती इमारतों और बुर्ज खलीफा, नीले समुद्र की लहरों और राजस्थान के रेगिस्तान, किले और महलों के ऊपर उड़ता हुआ महसूस करता है। विजुअल्स इतने जीवंत और वास्तविक हैं कि कई लोग रोमांच से भर उठते हैं।

बच्चों को आ रहा बहुत पसंद

मेले में आए बच्चों के लिए यह हेलिकॉप्टर किसी सपने से कम नहीं है। बच्चे खुशी-खुशी टिकट लेकर अंदर जा रहे हैं और बाहर आकर अपने अनुभव दूसरों को बता रहे हैं। वहीं युवा इसे सोशल मीडिया के लिए खास अनुभव मान रहे हैं और फोटो व वीडियो बनाकर साझा कर रहे हैं। बुजुर्गों का कहना है कि जिन्होंने कभी हेलिकॉप्टर की सवारी नहीं की, उनके लिए यह एक यादगार अनुभव है।

कम खर्च में दुनिया घूमने जैसा अहसास

हेलिकाप्टर संचालक के अनुसार, इसका उद्देश्य लोगों को कम खर्च में दुनिया घूमने जैसा अहसास कराना है। आज हर कोई अमेरिका या दुबई नहीं जा सकता, लेकिन इस तकनीक के जरिए कुछ मिनटों के लिए ही सही, लोग वहां की झलक देख सकते हैं। यही वजह है कि मेले में यह हेलिकाप्टर दिनभर भीड़ से घिरा रहता है।

मेले में आए एक दर्शक ने बताया कि राजस्थान के किलों और रेगिस्तान का दृश्य देखकर ऐसा लगा मानो सचमुच ऊपर से उड़ते हुए सब कुछ देख रहे हों। वहीं एक युवती ने कहा कि दुबई का नजारा बेहद शानदार था और समुद्र के ऊपर उड़ान का अनुभव रोमांच से भर देने वाला रहा। यही कारण है कि मेले में आने वाला लगभग हर व्यक्ति इस हेलिकॉप्टर की सैर किए बिना वापस नहीं लौट रहा।

हेलिकॉप्टर में मोशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

इस हेलिकॉप्टर की खासियत इसकी मोशन टेक्नोलाजी है। स्क्रीन पर दिखने वाले दृश्य के अनुसार सीटें भी हल्का-हल्का हिलती हैं, जिससे उड़ान जैसा अनुभव मिलता है। साथ ही साउंड सिस्टम भी इतना दमदार है कि हेलिकॉप्टर की आवाज, हवा की सनसनाहट और समुद्र की लहरों की गूंज वास्तविक लगती है। कई लोग इसे देखकर हैरान रह जा रहे हैं कि तकनीक किस हद तक आगे बढ़ चुकी है।

admin

Related Posts

वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारत आगे बढ़ रहा है: राज्यमंत्री गौर

भोपाल. भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी को संसद में प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर भोपाल की एल.एन. सिटी यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजिन किया गया।…

राज्यपाल पटेल ने लोक भवन में 63 पुरस्कृत पुष्प किस्मों का किया अवलोकन, कहा- “मेहनत और निष्ठा का प्रतिफल है पुरस्कार”

मेहनत और निष्ठा का प्रतिफल, पुरस्कार : राज्यपाल  पटेल राज्यपाल ने लोक भवन की पुरस्कृत 63 पुष्प किस्मों का किया अवलोकन भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना