वीडियो कॉल से फंसाते, फिर करते वसूली – शिवपुरी से संचालित गैंग का भंडाफोड़

 शिवपुरी

शिवपुरी के करैरा और पिछोर के गांवों में बैठे अनपढ़ व सामान्य पढ़े लिखे लोग देश भर में ऑनलाइन चैटिंग और वीडियो कॉलिंग कर लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहे थे। भोपाल से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 20 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला शामिल है, एक आरोपित उत्तर प्रदेश के झांसी का है। गिरोह शिवपुरी के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक सहित कई राज्यों के लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है।
पुलिस ने कुल 80 बैंक खाते ट्रेस किए

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों में दीपक प्रजापति पुत्र सियाराम निवासी झांसी, अंगद लोधी पुत्र पेज सिंह लोधी निवासी कुंडलपुर, सुखदेव पुत्र नंदकिशोर लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम तिंधारी गिरोह के सरगना और हैंडलर हैं। शेष सभी आरोपित दलाल हैं। ब्लैकमेलिंग का पैसा दलालों के खाते में आता था और इसके बाद उस पैसे में से 80 से 90 प्रतिशत पैसा हैंडलर के खातों में चला जाता था।

साइबर पुलिस की टीम ने कुल 80 बैंक खाते ट्रेस किए हैं, जिनमें संदिग्ध लेनदेन हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के अनुसार पुलिस अभी तक आधे खातों की पड़ताल कर चुकी है, जिनमें करीब दो से ढाई करोड़ रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है।
ऐसे करता था ब्लैकमेल व डिजिटल अरेस्ट

महिलाओं के नाम से फर्जी वाट्सएप अकाउंट बनाकर अश्लील चैट और वीडियो कॉल गिरोह कराता था। कॉल और चैट की रिकॉर्डिंग कर बाद में पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ितों को ब्लैकमेल करता था। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करवा लेता था। गिरोह द्वारा HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY और COMET जैसे एप का उपयोग किया जा रहा था। ये एप एपीके फाइल के जरिए मोबाइल में आसानी से डाउनलोड हो जाते हैं। आमतौर पर ऑनलाइन चैटिंग की तलाश करने वाले लोग इन्हें सर्च कर इंस्टाल कर लेते हैं, जिसका फायदा आरोपित उठाते थे।

 

admin

Related Posts

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला का किया भ्रमण

भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला रीवा का भ्रमण किया तथा वहाँ की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गौमाताओं को गौग्रास खिलाया। उन्होंने गौशाला के…

किसानों के लिए बड़ी सौगात: 200 हेक्टेयर क्षेत्र में पहुंचेगा पानी

भोपाल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से बहुप्रतीक्षित मिडवासा सिंचाई परियोजना को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे