मसाज के नाम पर जाल: अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख वसूले

ग्वालियर

ग्वालियर के पिंटो पार्क, राम बिहार में रहने वाला एक युवक हजीरा चौराहे पर मेडिकल स्टोर से मेडिसिन लेने पहुंचा था। यहां वह एक अजनबी से टकराया। अजनबी ने उस युवक से पूछा कि क्या उसे मसाज करानी है? इस सवाल ने युवक की जिंदगी का रंग ही बदल दिया। यहां से शुरु हुई फरेब की ठोस जंजीर, जिसके पहले कदम में युवक उसे स्पा लेकर पहुंचा। पहले कपड़े उतरे फिर मसाज टेबल पर साजिश रची गई। इसके बाद वीडियो बना और एक लाख ठग लिए गए।

क्या है पूरा मामला, यहां समझिए
ग्वालियर में एक युवक का न्यूड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई और उससे एक लाख रुपए ऐंठ लिए गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस अकाउंट में पैसे भेजे गए हैं, वह किसी सतपाल सिंह का है। अब पुलिस सतपाल सिंह को तलाश कर रही है।

मेडिकल से सीधे स्पा पहुंच गया पीड़ित
पिंटो पार्क रामबिहार निवासी युवक हजीरा चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर पर मेडिसिन लेने पहुंचा था। यहां उसे 25 साल का युवक मिला। उसने अपना नाम शिवा शिवहरे बताया और पूछा कि तुमको मसाज करानी है, जिस पर युवक ने हां कर दिया। शिवा उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर उपनगर ग्वालियर स्थित गोसपुरा में एक घर में ले गया। घर ले जाकर शिवा ने युवक के कपड़े उतारे और अपने भी कपड़े उतार दिए। इसके बाद वह मसाज करने लगा।

दो युवकों की एंट्री और बदल गया सब
तभी कमरे में दो युवक आते हैं और उसका वीडियो बना लेते हैं। उसे न्यूड वीडियो दिखाकर धमकाते हैं। कहते हैं कि उनको रुपए नहीं मिले तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर उसे बदनाम कर देंगे। ब्लैकमेल करने वाले युवकों ने पीड़ित का मोबाइल छीनकर उसके फोन-पे अकाउंट से दो बार में 90 हजार एवं 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उसे धमकाकर छोड़ दिया।

युवक ने भाई को दी जानकारी
घबराए हुए युवक ने डरते हुए अपने भाई को यह बात बताई, जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। बदमाशों ने पीड़ित के फोन-पे से एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा जिस अकाउंट में रुपए ट्रांसफर हुए थे वह किसी सतपाल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। अब पुलिस इस सतपाल की भी तलाश कर रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि एक युवक द्वारा खुद के साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर से कार्रवाई कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश का विकास उदाहरण: उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया संतुलनपूर्ण प्रगति

म.प्र. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 म.प्र. ने प्रस्तुत किया संतुलित विकास का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री  देवड़ा जीडीपी में 11.14 प्रतिशत वृद्धि, प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई 1,69,050 रूपये भोपाल…

आयुष्मान योजना में बदलाव: BPL कार्डधारकों को भी देना होगा जेब से खर्च, मुफ्त सेवा बंद

भोपाल   एमपी के भोपाल शहर में जयप्रकाश जिला अस्पताल में नि:शुल्क एमआरआइ जांच अचानक बंद हो गई है। पीपीपी मॉडल पर संचालित एमआरआइ केंद्र ने ओपीडी के मरीजों की मुफ्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा