25 करोड़ की लागत से स्थापित ट्रांसफार्मर, रबी सीजन में बढ़ने वाले लोड को ध्यान में रखकर ऊर्जीकृत किया

भोपाल

एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने भोपाल सूखी सेवनिया स्थित अपने 400 के.व्ही. सबस्टेशन में भोपाल एवं मध्यप्रदेश का दूसरा 400/220/132 के.व्ही. 500 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल की है।

एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता प्रवीण गार्गव ने बताया कि लगभग 25 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर को भोपाल एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में रबी सीजन के दौरान बढ़ने वाले लोड की संभावना को ध्यान में रखकर समय पूर्व इसे ऊर्जीकृत किया गया। इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने इस कार्य से जुडे़ अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी है।

भोपाल समेत अन्य क्षेत्रों को होगा भरपूर फायदा

इस ट्रांसफार्मर की स्थापना से भोपाल के शहरी और औद्योगिक क्षेत्र के अलावा बैरागढ़, विदिशा, गंजबसोदा, शुजालपुर, मुगालियाछाप को इसी रबी सीजन में भरपूर फायदा मिलेगा। साथ ही आष्टा, उज्जैन क्षेत्र को भी जरूरत पड़ने पर सूखी सेवनिया (भोपाल) 400 के.व्ही. सबस्टेशन से सपोर्ट मिल सकेगा। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से 400 के.व्ही. सबस्टेशन भोपाल की क्षमता 1630 एम.व्ही.ए. की हो गई है।

भोपाल जिले की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी में बढ़ोतरी

भोपाल जिले में एम.पी. ट्रांसको अपने 18 सबस्टेशनों से विद्युत पारेषण करती है, जिसमें 400 के.व्ही. का 1, 220 के.व्ही. के 4 तथा 132 के.व्ही. के 13 सबस्टेशन शामिल हैं। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से भोपाल जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी अब 4463 एम.व्ही.ए. की हो गई है।

80484 एम.व्ही.ए. हो गई है एम.पी. ट्रांसको की कुल स्थापित क्षमता

एम.पी. ट्रांसको की कुल स्थापित ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर अब 80484 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 400 के.व्ही. में 11380 एम.व्ही.ए., 220 के.व्ही. में 33230 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. में 35874. एम.व्ही.ए. क्षमता विद्यमान है। एम.पी. ट्रांसको मध्यप्रदेश में अपने 416 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इसमें 400 के.व्ही. के 14, 220 के.व्ही. के 88 तथा 132 के.व्ही. के 314 सबस्टेशन शामिल हैं। एम.पी. ट्रांसको के प्रदेश में कुल 1021 पावर ट्रांसफार्मर क्रियाशील हैं।

 

admin

Related Posts

50 साल की तलाश खत्म, कटनी में मिली सोने की खदान, MP में मार्च से खनन की तैयारी

कटनी  मध्यप्रदेश के कटनी जिले की धरती अब सोना-चांदी उगलेगी. दरअसल, कटनी जिले के इमलिया गांव की पहचान अब जल्द ही सुनहरी होने जा रही है, क्योंकि इस गांव में…

MP में मार्च में सरकारी छुट्टियों का दौर, स्कूल-ऑफिस और बैंक बंद रहेंगे कुल 14 दिन

भोपाल  एमपी में रहने वाले लोगों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों से भरा होने वाला है। अगले महीने सरकारी कर्मचारियों को कई सारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। बता दें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद