मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में प्रशिक्षण संगोष्ठी खत्म, प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर हुई चर्चा

भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी भोपाल में दिनांक 01 एवं 02 अप्रैल को “कार्यालीन प्रक्रिया, अवकाश, पेंशन, ग्रेजुएटी, खाते रिकॉर्ड, सेवा पुस्तिका एवं विभिन्न प्रकार की सहायता संबंधी प्रावधान” विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा संबंधी नियमों एवं कार्यालयीन प्रक्रियाओं की गहन एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण), भोपाल संजय तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कार्यालीन प्रक्रियाओं की शुद्धता एवं समयबद्धता को प्रशासनिक कार्यकुशलता का आधार बताते हुए अधिकारियों को नियमों की स्पष्ट समझ विकसित करने पर बल दिया।

सेमिनार में प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों से आए प्रतिभागियों के साथ-साथ प्रशिक्षणरत 44वें उप पुलिस अधीक्षक बैच के अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान अवकाश, पेंशन, ग्रेच्युटी, सेवा पुस्तिका संधारण, लेखा अभिलेखों के रख-रखाव एवं अन्य सेवा संबंधी प्रावधानों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे प्रतिभागियों को अपने दैनिक कार्यों में इन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस विभाग की प्रशासनिक दक्षता एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा, जिससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के उप निदेशक संजय कुमार अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

admin

Related Posts

‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’: RPF भोपाल रेल मंडल ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए बच्चों और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई

भोपाल  रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और रेल संपत्ति की रक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर अपनी प्रभावी…

346 होम-स्टे ला रहे गांवों में बदलाव

भोपाल मध्यप्रदेश की ग्रामीण संस्कृति के इन्द्रधनुषी रंगों को करीब से देखना और ज्यादा आनंददायी और रोमांचक हो गया है। बड़ी संख्या में बन रहे होम-स्टे में आने वाले पर्यटकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट