यूपी में दर्दनाक हादसा, दूल्हे समेत आठ की मौत, 400 मीटर की दूरी तय करने में पुलिस को लग गए 40 मिनट

संभल 
यह हादसा जिस स्थान पर हुआ है वहां आबादी नहीं है। बस्ती से कुछ दूरी पर कॉलेज बना है। गांव धनीपुर निवासी राजू ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक से ही कार को पलटते हुए देखा और तेज धमाके की आवाज हुई। मौके पर पहुंचे तो कार में सवार लोग चीख रहे थे लेकिन उनको बाहर निकालना मुश्किल था, क्योंकि खिड़कियां चिपक गई थीं। 

हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। रफ्तार बेकाबू थी। इसके चलते ही चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और अचानक से गाड़ी पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक आवाज पहुंची, लोग मौके पर आए लेकिन मदद नहीं कर सके क्योंकि क्षतिग्रस्त कार दीवार से चिपक जैसी गई थी। पुलिस के पहुंचने पर शव और घायल कार से बाहर निकाले गए। यह कहना है एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का। वह हादसे के बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस के साथ आम लोगों से भी हादसे की जानकारी ली।
 
आधार कार्ड से हुई मृतकों की पहचान
एसपी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तो हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। कार की रफ्तार तेज थी। अचानक से ही पलट गई और कॉलेज की दीवार से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की जान चल गई है, एक घायल का उपचार चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर है। तीन वर्षीय बालिका की हालत ठीक है। मौके पर पांच लोगों ने दम तोड़ा था। घटनास्थल पर पुलिस को आधार कार्ड मिले थे। उसके माध्यम से सूचना पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई।
 
जेसीबी से की गई दीवार से अलग कार
एसपी ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो जेसीबी से कार को दीवार से अलग किया गया। इसके बाद मशीन से कार के दरवाजे काटे गए। तब शव और घायलों को निकाला गया। पहले सीएचसी भर्ती कराया और बाद में अलीगढ़ के लिए रेफर कराया गया।
 
तेज धमाका हुआ और उड़ गए कार के परखच्चे
यह हादसा जिस स्थान पर हुआ है वहां आबादी नहीं है। बस्ती से कुछ दूरी पर कॉलेज बना है। गांव धनीपुर निवासी राजू ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक से ही कार को पलटते हुए देखा और तेज धमाके की आवाज हुई। मौके पर पहुंचे तो कार में सवार लोग चीख रहे थे लेकिन उनको बाहर निकालना मुश्किल था, क्योंकि खिड़कियां चिपक गई थीं। जो हाथ से नहीं खोली जा सकती थीं। इसके बाद जेसीबी से कार को सीधा किया गया। फिर जेसीबी से ही गेट तोड़े गए।

  • admin

    Related Posts

    राम मंदिर से मजबूत होती हमारी सांस्कृतिक जड़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    अयोध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नवरात्र के प्रथम दिन अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर भारत के…

    जहां सनातन का विरोध, वहां नहीं जा रही नई जनरेशन: योगी आदित्यनाथ

    अयोध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की। इस अवसर पर राष्ट्रपति की उपस्थिति में गोरक्षपीठाधीश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान