कनाडा में ट्रैजेडी: ब्रैम्पटन में घर में लगी आग से तीन की जान गई, गर्भवती महिला समेत चार की हालत नाज़ुक

वैंकूवर 
कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बानस वे (Banis Way) स्थित एक किराये के घर में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत चार लोगों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी एक ही पंजाबी मूल के परिवार के बताये जा रहे हैं। परिवार के दो सदस्य अभी भी लापता हैं। आग में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके इस घर का मालिक भी पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है।

अग्निशमन विभाग को रात करीब ढाई बजे आग लगने की सूचना मिली। जब फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, तो घर की ऊपरी मंजिल पूरी तरह आग की चपेट में थी। अधिकारियों ने तुरंत आसपास के घर खाली करवाए और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। मलबे से एक बच्चे सहित दो लोगों के शव बरामद हुए। गर्भवती महिला व एक 5 वर्षीय बच्चे सहित चार अन्य लोग तीसरी मंजिल की खिड़की से कूदकर बाहर निकले, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। अग्निशमन कर्मी शुक्रवार शाम तक भी मलबे में तलाश अभियान चलाते रहे, ताकि लापता दो परिजनों का पता लगाया जा सके। आग से जुड़े हुए जड़वा (सेमी-डिटैच्ड) घर को भी भारी नुकसान हुआ है।

ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने जानकारी दी कि घर के विदेशी मालिक ने वर्ष 2020 में इसमें सब-यूनिट बनाने के लिए आवेदन किया था। निरीक्षण के लिए अधिकारी कई बार पहुंचे, लेकिन भीतर रहने वाले लोगों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह घर करीब छह वर्ष पहले भारत में रहने वाले व्यक्ति ने एक रियल्टर के माध्यम से खरीदा था और कभी स्वयं यहां नहीं आया। घर की देखभाल और किराये की जिम्मेदारी उसने ब्रैम्पटन में रहने वाले एक परिचित को सौंप रखी थी।

पड़ोसियों ने बताया कि पीड़ित परिवार मालिक के बारे में पूछने पर जानकारी देने से बचता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच एजेंसियां विदेशी मालिक के संपर्क सूत्रों की पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार घर का मालिक पंजाब सरकार का एक अधिकारी है। ओंटारियो के मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीड़ित परिवार की आधिकारिक पहचान अभी जारी नहीं की गई है। स्थानीय समुदाय इस त्रासदी से स्तब्ध है और जांच पूरी होने का इंतजार कर रहा है।

admin

Related Posts

कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुवेंदु अधिकारी के बयान से मचा सियासी बवाल

कोलकाता  पश्चिम बंगाल की राजनीति बदलते ही अब उन मुद्दों पर भी तेजी दिखने लगी है, जो दशकों तक फाइलों और विवादों में दबे रहे. कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र…

पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा