व्यापार मेले की शुरुआत: 44वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज खुल रहा है, उद्घाटन जितिन प्रसाद करेंगे

नयी दिल्ली 
 केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद आज शुक्रवार को यहां के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का उद्घाटन करेंगे।

 19 नवंबर से आम लोगों के लिये खुलेगा। 14-18 नवंबर तक मेले में प्रवेश टिकट महंगे होंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के सारथी मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टिकट खरीदे जा सकते हैं। मेट्रो के 55 स्टेशनों पर ऑफलाइन टिकट बिक्री की व्यवस्था की गयी है पर भारत मंडपम के किसी भी गेट पर टिकट नहीं बेचे जाएंगे।

पहले पांच दिन मेले में प्रवेश के लिए वयस्कों के लिए टिकट की दर 150 रुपये और बच्चों के लिए 60 रुपये रखी गयी है। 19 नवंबर से 27 नवंबर तक वयस्कों के लिए टिकट 80 रुपये और बच्चों के लिए 40 रुपये का होगा। वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन के लिए टिकट की आवश्यकता नहीं है। ऐसे लोग वैध पहचान पत्र के साथ मुफ्त प्रवेश कर सकते हैं।
मेले की आयोजनकार्ता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एजेंसी भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने बताया कि 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस बार मेले का प्रधान संदेश है- " एक भारत, श्रेष्ठ भारत" । इसमें 31 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश, सरकार के 55 मंत्रालय और विभाग तथा 12 देशों के कारोबारी और कंपनियां हिस्सा ले रहे हैं।

आईटीपीओ के अधिकारियों के अनुसार सेना पवेलियन मेले का एक मुख्य आकर्षण होगा होगा। देश में वायु यातायात के तीव्र विस्तार के बीच भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भी इस बार एक मंडप लगा रहा है ।
कारोबारियों के लिए मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम साढ़े सात बजे तक खुला रहेगा। आम दर्शक शाम साढ़े पांच बजे तक ही प्रवेश कर सकेंगे। लाल किला के पास हाल ही में हुए कार विस्फोट के मद्देनजर इस बार व्यापार मेले को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। भारत मंडपम के पूरे परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे और मेटल डिटेक्टर गए हैं। साथ ही इस बार ज्यादा संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाएंगे।
मेले में इस बार आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और स्थानीय उत्पादों के प्रमोशन पर खास जोर रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह मेला देश की आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी विविधता को एक मंच पर प्रदर्शित करेगा।

इस बार दर्शन भैरों रोड स्थित द्वार संख्या और चार, तथा मधुरा रोड स्थित द्वार संख्या -छह और 10 से व्यापार मेला में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, व्हीलचेयर उपयोग करने वाले आगंतुकों के लिए द्वार संख्या चार और 10 से प्रवेश दिया जाएगा। मालवाहक वाहन भैरों रोड की ओर वाले द्वार संख्या एक, 5ए और 5 बी से प्रवेश कर सकेंगे। 

admin

Related Posts

विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

 नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

‘ऐसा हर बार होता है…’: मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर ममता सरकार की आपत्तियों पर SC की दोटूक

नई दिल्ली टीएमसी का पक्ष रख रहे वकील कल्याण बनर्जी ने एक मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति ने 30 हजार फॉर्म 6 जमा किए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम