सैलानी हुए हैरान! कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ-बाघिन की नज़दीकी मुठभेड़ का अनोखा दृश्य

बालाघाट
एक अक्टूबर से कान्हा टाइगर रिजर्व के गेट सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। इसके बाद से बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों को बाघ के दीदार हो रहे हैं। बाघ-बाघिन से जुड़ा एक वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित है। इसमें वयस्क बाघ-बाघिन घास के मैदान से निकलकर सैलानियों की जिप्सी के सामने आते हैं।
बाघ, बाघिन को रिझाने का प्रयास करता है, लेकिन बाघिन अचानक दहाड़ मारकर अपना रौद्र रूप दिखाती है। तभी बाघ-बाघिन एक ही समय पर कुछ ही सेकंड के लिए दोनों पांव पर खड़े हो जाते हैं। दूसरे वाहन में बैठे पर्यटकों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। 29 सेकंड के इस वीडियो को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा है।
 
यह पूरा नजारा बुधवार को कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की जोन में रिकार्ड किया गया। यह वही क्षेत्र है, जहां दो अक्टूबर को दो बाघों के बीच संघर्ष हुआ था। बताया गया कि नर बाघ टी-125 और बाघिन टी-106 एक साथ दिखाई दिए।

वीडियो में नर बाघ टी-125 दोनों पैरों पर खड़े होकर बाघिन टी-106 को रिझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहा है। इस दृश्य ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे नजारे दुर्लभ होते हैं। पर्यटकों को ऐसे नजारे कम ही देखने मिलते हैं।

admin

Related Posts

युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय